Weekly Horoscope 5-11 January 2026: सिंह वाले खर्चे पर करें कंट्रोल, कन्या के विरोधी होंगे परास्त, तुला वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 5-11 January 2026 Singh Kanay Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: 5 जनवरी से शुरू हो रहा नया सप्ताह धनु राशि वालों के लिए सतर्क रहने की सलाह दे रहा है तो वहीं मकर वालो को कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी।

weekly Horoscope 5-11 January  Singh Kanya Tula Vrashchik  Rashi Saptahik Rashifal 2026

Weekly Horoscope  5-11 January 2026 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal:  5 जनवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार कि नया सप्ताह (Weekly Horoscope 2026) सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक  राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 2025 (Saptahik Rashifal 2025) 

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल 

यह सप्ताह आपके पुत्र के लिए विशेष रूप से अच्छा है। आपको उसका काफी अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा। छात्रों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। खर्चो के प्रति आपको सावधान रहना चाहिए। धन आने की थोड़ी बहुत संभावना की जा सकती है।  आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 तारीख कार्यों को करने के लिए मददगार हैं। 5 और 6 तारीख को आपको विशेष ध्यान देकर सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी माता जी का स्वास्थ्य सामान्यतया ठीक रहेगा। परंतु आपको उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।‌‌ कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। शत्रुओं पर आपका दबाव रहेगा। कार्यालय में आपको अपने बॉस या उससे नीचे के अधिकारी से सतर्क रहना चाहिए। धन आने के मार्ग में थोड़ी बाधा हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 6 तारीख की शाम से लेकर 7 और 8 ठीक नहीं है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार की शाम को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को बड़े आराम से थोड़ा सा प्रयास करके समाप्त कर सकते हैं भाग्य से आपको इस सप्ताह मदद मिल सकती है। अगर आप चाहे तो आप अपना धन लॉटरी या शेयर में लगा सकते हैं। कार्यालय में आपको सावधान रहना चाहिए व्यापार ठीक-ठाक चलेगा धन आने की उम्मीद की जा सकती है इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 तारीख तथा 11 तारीख कार्यों को करने हेतु फलदायक हैं नव और 10 तारीख को आपको सावधानी पूर्वक कार्यों को करना चाहिए इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन पुस्तकों का गरीब बच्चों के बीच में दान करें सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह अगर आप प्रयास करेंगे तो आपके पास धन आ सकता है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने सन्तान की तरफ से आपको मामूली सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना चाहिए। भाग्य से आपको कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। इस सप्ताह आपके लिए सात और 8 तारीख कार्यों को करने हेतु अनुकूल हैं। 11 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 5-11 Jan 2026: काले कुत्ते को रोटी खिलाने से बनेंगे धनु के काम, मकर को कचहरी के काम में मिलेगी सफलता, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article