/bansal-news/media/media_files/2026/01/02/weekly-horoscope-5-11-january-mesh-vrash-mithun-kark-rashi-saptahik-rashifal-2026-2026-01-02-13-09-43.jpg)
Weekly Horoscope 5-11 January 2026 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: 5 जनवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।
ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार कि नया सप्ताह (Weekly Horoscope 2026) मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 2025 (Saptahik Rashifal 2025)
मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह आपके परिवार के सभी लोगों का स्वास्थ्य पिछले सप्ताह जैसा ही रहेगा। भाग्य से आपको अच्छी मदद मिलेगी। अगर आप चाहे तो आप लॉटरी या शेयर में धन लगा सकते हैं। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कचहरी के कार्यों में आप सावधानी पूर्वक कार्य करें जिससे आपको सफलता मिल सके। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 11 तारीख सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छे हैं। 9 और 10 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
वृष राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके पास धन आने का सामान्य योग है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको सावधानी से बातचीत करना चाहिए। दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको अपने संतान से थोड़ा सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई थोड़ा कम ठीक चलेगी। इस सप्ताह आपके लिए सात और आठ तारीख कार्यों को करने के लिए प्रभावशाली हैं। 11 तारीख को आपको सजग रहकर कार्यों को का प्रतिपादन करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि वालों अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका भी स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए परंतु आपको खून संबंधी कोई बीमारी हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप लॉटरी या शेयर में अपना धन नहीं लगाएं। कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। धन आने के मार्ग में थोड़ी बाधा हो सकती है। 9 और 10 तारीख को आपकी कुंडली के गोचर में एक सुंदर योग बन रहा है जिसके कारण अगर आप जरा सा भी प्रयास करेंगे तो आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 तारीख श्रेष्ठ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं । 5 और 6 तारीख को धन आने की थोड़ी सी संभावना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव के पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करे। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में प्रबल शत्रुहन्ता योग बन रहा है। शत्रुओं को आप मामूली सा प्रयास करके पराजित कर सकते हैं। भाग्य से एकाएक लाभ मिल सकता है। खर्चों में थोड़ी कमी आने की संभावना है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। कचहरी के कार्यों में आपको कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 11 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयुक्त हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें