Advertisment

Weekly Horoscope 29 Dec 4-Jan 2026: मेष को भाग्य से मिलेगा सहयोग, वृष के भाई बहनों से बिगड़ सकते हैं संबंध, मिथुन-कर्क साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 29 December 2025-4 January 2026 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: 29 दिसंबर से शुरू हो रहा नया सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। तो वहीं कन्या कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (62)

Weekly Horoscope 29 December 2025-4 January 2026 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik: 29 दिसंबर सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार कि नया सप्ताह मेष, वृष, मिथुन, कर्क  राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 2025 2026(Saptahik Rashifal 2025) 

Advertisment

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 दिसंबर मेष, वृष, मिथुन, कर्क 

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपका भाग्य काफी अच्छा है। आपको भाग्य से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपके स्वभाव में थोड़ी सी गर्मी आएगी। गलत रास्ते से धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में सतर्कता पूर्वक कार्य करने के बाद सफलता मिल सकती है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। परिवार में माता जी के स्वास्थ्य के प्रति आपको ध्यान देना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 29, 30 दिसंबर तथा 4 जनवरी कार्यों को करने के लिए उपयोगी है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपके पास धन आने की उम्मीद है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल 

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो इस सप्ताह कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपको दुर्घटनाओं से बचने का उपाय करना चाहिए। अगर दुर्घटनाएं होती हैं तो भी दुर्घटनाओं में आपको ज्यादा चोट लगने की संभावना नहीं है। अगर किसी कंपटीशन का अपने फार्म भरा है तो इस सप्ताह उसमें सफलता की उम्मीद की जा सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़े तनावपूर्ण हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 31 दिसंबर और 1 जनवरी कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। जबकि 29 और 30 दिसंबर को आपको बड़े सावधानी पूर्वक कोई कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह आपके पास विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। इस सप्ताह आपके जीवनसाथी के क्रोध की मात्रा में वृद्धि होगी। आपका व्यापार ठीक चलेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपकी स्थिति अपने कार्यालय में अच्छी रहेगी। भाग्य से इस सप्ताह आपको कोई मदद नहीं मिलेगी। आपको अपने पुरुषार्थ पर यकीन करना पड़ेगा। आपके प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है।‌‌ इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जनवरी कार्यों को करने के लिए मददगार हैं। ‌31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपको कोई भी कार्य सचेत होकर करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को किसी मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्तुओं का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

Advertisment

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको आसानी से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। कोई भी शत्रु इस सप्ताह आपको दबा नहीं सकता है। कचहरी के कार्यों में भी सफलता मिल सकती है परंतु उसमें अधिक धन के व्यय होने की आशंका है। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से सावधान रहना चाहिए। आपके संतान को इस सप्ताह कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य की चिंता करना चाहिए। भाग्य से लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 29 तथा 30 दिसंबर और 4 जनवरी कार्यों को करने हेतु लाभदायक हैं। दो और तीन जनवरी को आपको कार्यों को करने के पहले काफी सोच विचार करना चाहिए। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आपके पास धन आने की संभावना है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

ये भी पढ़ें : Weekly Horoscope 29 Dec 4 Jan 2026 : सिंह की संतान को मिल सकती उन्नति, कन्या प्रेम संबंधों में रहें सावधान, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

weekly Horoscope Weekly Horoscope 29 Dec-4 Jan 2026
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें