Weekly Horoscope 23 February-1 March 2026: सिंह को व्यापार में होगा लाभ, कन्या वाले कचहरी के काम में रहें सावधान, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 23 February -1 March 2026  singh kanya tula vrashchik saptahik rashifal astrology hindi news

Weekly Horoscope 23 February- 1 March 2026 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: 23 फरवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि फरवरी के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी।

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं  इस 23 फरवरी से 1 मार्च के  बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2026). 

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल 

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। अविवाहित जातकों के लिए अच्छा समय है। युवकों के लिए भी यह समय ठीक है। विवाह के नए-नए संबंध आएंगे। नए-नए प्रेम संबंध बनेंगे। आपके स्वयं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 फरवरी कार्यों को करने में परिणाम दायक हैं। 28 फरवरी और 1 मार्च को आपको सावधान रहना चाहिए। 

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। 

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल 

कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक है। आपके पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप अपने शत्रुओं को थोड़े से प्रयास से इस अवधि में पराजित कर सकते हैं। कचहरी के कार्यों में सावधानी की आवश्यकता है। आपके स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। 

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 फरवरी विभिन्न प्रकार के कार्यों को सफलतापूर्वक करने के लिए शुभ है। 23 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए। 

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह आपके पास धन आने की संभावना है। भाग्य से मदद मिल सकती है। परंतु आपको भाग्य के भरोसे नहीं बैठना चाहिए। अपने परिश्रम पर भाग्य से ज्यादा विश्वास करना चाहिए। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में बाधा पड़ेगी। व्यापार में कमी हो सकती है। कचहरी के कार्यों में कोई भी रिस्क ना लें। 

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें 

इस सप्ताह आपके लिए 23 और 28 फरवरी तथा 1 मार्च कार्यों के करने के प्रति फल दायक हैं। 24 और 25 फरवरी को आपको बड़ी होशियारी के साथ कार्यों को करना चाहिए। 

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। 

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल:-

कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। कार्यालय में उनकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह सचेत रहने का है। आपकी प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। माता जी को कष्ट हो सकता है। 

इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 तारीख कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। 23, 26 और 27 फरवरी को आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। 

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 23 February- 1 March 2026: धनु वाले शत्रुओं से रहें सावधान, मकर को करना होगा परिश्रम, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article