/bansal-news/media/media_files/2026/02/20/weekly-horoscope-23-february-1-march-2026-dhanu-makar-kumbh-meen-saptahik-rashifal-astrology-hindi-news-2026-02-20-07-01-00.jpg)
Weekly Horoscope 23 February- 1 March 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal:23 फरवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।
ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि फरवरी के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं इस 23 फरवरी से 1 मार्च के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2026).
साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी धनु, मकर, कुंभ, मीन
साप्ताहिक ग्रह गोचर
सूर्य गोचर
इस सप्ताह सूर्य, मंगल, बुध, राहु और शुक्र कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
बुध वक्री
बुध कुंभ राशि में ही 26 तारीख के 10:09 रात से वक्री हो जाएगा।
वक्री गुरु
वक्री गुरु मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में रहेंगे।
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल:-
इस सप्ताह आपको भाग्य से लाभ हो सकता है। आपके क्रोध में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपको कष्ट हो सकता है। शत्रुओं से सावधान रहना है। अविवाहित जातकों के विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 फरवरी कार्यों को करने के लिए उचित हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको होशियार रहना चाहिए।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं।
सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके साथ कोई दुर्घटना होना संभव नहीं है। अगर दूसरों की गलती से कोई दुर्घटना हो जाती है तो आपको चोट नहीं आएगी। धन आने की संभावना है। परंतु धन प्राप्त करने के लिए बहुत परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके संतान को कष्ट हो सकता है। भाग्य से ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहिए।
साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 23 और 28 फरवरी तथा 1 मार्च कार्यों को करने के लिए प्रभावशाली है। युवकों के लिए 28 फरवरी और 1 मार्च को उनके प्रेम संबंधों में भी वृद्धि होगी। 26 और 27 फरवरी को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता और पिता जी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यापारियों का व्यापार ठीक रहेगा। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कम ठीक है। उनको सावधान रहना चाहिए।
साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 फरवरी कार्यों को करने के लिए फल दायक हैं। 28 फरवरी और 1 मार्च को आपको सावधान रहकर कार्यों को निपटाना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। जन प्रतिनिधियों को प्रयास करने पर उनके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके भाइयों और आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।
साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें
इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 फरवरी विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए लाभदायक है। 28 फरवरी और 1 मार्च को आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की तीन माला का जाप करें।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us