Weekly Horoscope 19-25 January 2026: सिंह वाले कचहरी के कामों में रहें सावधान, कन्या के लिए ये तीन तारीखें रहेंगी लकी, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

19 से 25 जनवरी का समय यानी गुप्त नवरात्रि (Gupa Navratri 2026) के नौ दिन आपके लिए कैसे रहेंगे। इस सप्ताह (Weekly Lucky Unlucky) किस दिन काम करने से आपकी सफलता के चांसेस ज्यादा होंगे, कौन सी तारीखें आपके लिए शुभ (Lucky Unlucky Date Day) और कौन सी अशुभ हो सकती हैं

weekly horoscope 19-25 Jan 2026 singh kanya tula vrashchik saptahik rashifal gupt navratri

Weekly Horoscope 19-25 January 2026 Singh Kanya Tula Vrashchik Gupt Navratri Saptahik Rashifal: हिन्दू धर्म में भविष्यफल को जानने के कई तरीके होते हैं। ऐसे में यदि आप लग्न राशि के आधार पर अपना राशिफल जानना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं सागर के जाने माने ज्योषिाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा बीतेगा।

19 से 25 जनवरी का समय यानी गुप्त नवरात्रि (Gupa Navratri 2026) के नौ दिन आपके लिए कैसे रहेंगे। इस सप्ताह (Weekly Lucky Unlucky) किस दिन काम करने से आपकी सफलता के चांसेस ज्यादा होंगे, कौन सी तारीखें आपके लिए शुभ (Lucky Unlucky Date Day) और कौन सी अशुभ हो सकती हैं। पढ़ें 1सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का 9 से 25 जनवरी का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal 2026) । 

साप्ताहिक ग्रह गोचर (Weekly Grah Gochar 2026) 

इस सप्ताह  सूर्य (Surya) , मंगल (Mangal) ,बुध (Budh) और शुक्र (Shukra)  चारों ग्रह चतुर्ग्रही योग बनाकर मकर राशि में रहेंगे।

वक्री गुरू गोचर 

इस सप्ताह वक्री गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। 

शनि गोचर 

शनि मीन राशि में रहेंगे। 

राहु गोचर 

राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। 

साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल  

इस सप्ताह आप आसानी से अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। अगर आपको पहले से किसी तरह का कोई रोग है तो वह भी समाप्त हो सकता है।  भाग्य से आपको मदद मिलेगी। कचहरी के कार्यों में पूरी सावधानी बरतें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । थोड़ा  धन आने की संभावना है।  इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग नहीं मिल पाएगा।  

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें (Lucky Unlucky Date) 

इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 जनवरी परिणाम दायक है।  सप्ताह के बाकी दिनों में आपको होशियार रहकर अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए।  

साप्ताहिक उपाय (Jyotishiye Upay) 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी का दर्शन कर हनुमान चालीसा का कम से कम तीन बार वचन करें।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल 

अगर आप विद्यार्थी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है।  आप सभी परीक्षाओं में सफल रहेंगे।  आपकी संतान को इस सप्ताह सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं।  कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त करने का योग है परंतु यह सफलता पूर्ण परिश्रम और सावधानी से कार्य करने पर प्राप्त होगी।  

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें (Lucky Unlucky Date) 

 इस सप्ताह आपके लिए 23,  24 और 25 की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए शुभ है। 21, 22 और 25 की दोपहर के बाद से आपको सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को करना चाहिए। 

साप्ताहिक उपाय (Jyotishiye Upay) 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है।  कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।  आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।  आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहना चाहिए।  बहुत मामूली धन आने का योग है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है।  संतान से आपको कोई भी सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। 

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें (Lucky Unlucky Date) 

इस सप्ताह आपके लिए 19, 20 और 25 तारीख के दोपहर के बाद का समय कार्यों को करने हेतु उचित है।  23, 24 और 25 की दोपहर तक आपको कोई भी कार्य करने के पहले पूरी सावधानी बरतना चाहिए। 

साप्ताहिक उपाय (Jyotishiye Upay) 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र की का जाप करें।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह भाई बहनों के साथ आपका संबंध ठीक रहेगा।  भाग्य से मामूली मदद मिल सकती है।  शत्रुओं को आप थोड़ा सा प्रयास करके समाप्त कर सकते हैं।  कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। रोगों से आपको रोगों में आपको आराम मिल सकता है।

साप्ताहिक शुभ-अशुभ तारीखें (Lucky Unlucky Date) 

इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 25 तारीख के दोपहर के बाद का समय आपके लिए उचित नहीं है। 

साप्ताहिक उपाय (Jyotishiye Upay) 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 19-25 January 2026: क्या इस सप्ताह धनु को मिलेगा धन, मकर को विवाह के क्या हैं संकेत, कुंभ-मीन साप्ताहिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article