/bansal-news/media/media_files/2026/01/16/weekly-horoscope-19-25-jan-2026-mesh-vrash-mithun-kark-saptahik-rashifal-gupt-navratri-2026-01-16-13-23-52.jpg)
Weekly Horoscope 19-25 January 2026 Mesh Vrash Mithun Kark Gupt Navratri Saptahik Rashifal: हिन्दू धर्म में भविष्यफल को जानने के कई तरीके होते हैं। ऐसे में यदि आप लग्न राशि के आधार पर अपना राशिफल जानना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं सागर के जाने माने ज्योषिाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा बीतेगा।
19 से 25 जनवरी का समय यानी गुप्त नवरात्रि (Gupa Navratri 2026) के नौ दिन आपके लिए कैसे रहेंगे। इस सप्ताह (Weekly Lucky Unlucky) किस दिन काम करने से आपकी सफलता के चांसेस ज्यादा होंगे, कौन सी तारीखें आपके लिए शुभ (Lucky Unlucky Date Day) और कौन सी अशुभ हो सकती हैं। पढ़ें 1सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का 9 से 25 जनवरी का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal 2026) ।
साप्ताहिक ग्रह गोचर (Weekly Grah Gochar 2026)
इस सप्ताह सूर्य (Surya) , मंगल (Mangal) ,बुध (Budh) और शुक्र (Shukra) चारों ग्रह चतुर्ग्रही योग बनाकर मकर राशि में रहेंगे।
वक्री गुरू गोचर
इस सप्ताह वक्री गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।
शनि गोचर
शनि मीन राशि में रहेंगे।
राहु गोचर
राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी मेष, वृष, मिथुन, कर्क
मेष राशि साप्ताहिक राशिफल
अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो इस सप्ताह आपका अपने कार्यालय में अत्यधिक प्रभाव रहेगा। इस बात की संभावना है की वाणी में अंतर के कारण आपका अपने अधिकारी से विवाद हो जाए। आपको चाहिए कि आप इस विवाद को टाल दें। आपके संतान की स्थिति ठीक रहेगी। भाई बहनों के साथ संबंध नरम-गरम रहेंगे।
इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 जनवरी तथा 25 जनवरी को दोपहर के बाद का समय सफलता दायक है। 23, 24 और 25 जनवरी के दोपहर तक का समय आपको सतर्क रहने का है।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर जल अर्पण करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
वृष राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। परंतु आपको केवल भाग्य के भरोसे नहीं रहना चाहिए। आपको अपने कार्यों को करने हेतु पूर्ण प्रयास करना चाहिए। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 21 और 22 तारीख कार्यों को करने के लिए उपयोगी है। 25 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्यों को अंजाम देना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। आपको परिश्रम करने पर ही सफलता प्राप्त होगी। भाग्य पर विश्वास न करें। आपका लग्नेश इस सप्ताह अष्टम भाव में हैण्जि सके कारण आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपकी संतान का आपके सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 23, 24 और 25 तारीख की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए मददगार है। 19 और 20 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल
अविवाहित जातकों के लिए यह अच्छा समय है। विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। व्यापार में आपको लाभ होगा। भाग्य से मामूली मदद प्राप्त होगी। दुर्घटनाओं के प्रति आपको सतर्क रहना चाहिए। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको साथियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। सामान्य धन आने की उम्मीद है। आपको रक्त संबंधी कोई रोग हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए 19 और 20 तारीख कार्यों को करने हेतु लाभदायक है। 21 और 22 तारीख को कोई भी कार्य करने के पहले आपको पूरी सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का का दान करें और शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us