Advertisment

Weekly Horoscope 12-18 Jan 2026: सिंह वालों को परीक्षा में सफलता के योग, कन्या वाले अधिकारियों से रहें संभलकर, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 12-18 January 2026  Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: 12 जनवरी से शुरू हो रहा नया सप्ताह हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा.

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 12-18 January 2026 Singh Kanya Tula Vrishchik saptahik rashifal

Weekly Horoscope 12-18 January 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: 12 जनवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार कि नया सप्ताह सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक  राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 2026 (Saptahik Rashifal 2026) 

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपको नए अनुभव हो सकते हैं। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपके माता जी को कष्ट हो सकता है। आपको चाहिए कि आप 14 और 15 तारीख को अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें। इस सप्ताह आपके लिए सप्ताह के सभी दिन एक जैसे हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यालय में आपको सम्मान मिल सकता है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से  थोड़ी  मदद मिल सकती है। धन आने के मार्ग में थोड़ी बाधा है। कार्यालय में आपको अपने अधिकारियों से थोड़ा संभल कर रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 16 17 और 18 तारीख कार्यों को करने हेतु उपयोगी है। 14 और 15 तारीख को आपके पराक्रम में वृद्धि संभव है। इसी दिन आपको अपने भाई बहनों से विशेष मदद प्राप्त हो सकती है। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें : Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस

Advertisment

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपको अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा में थोड़ी वृद्धि दिखाई देगी। आपके क्रोध में भी वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। आपको अपने संतान से कोई विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। व्यापारिक कार्यों में आपको अपने भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 जनवरी कार्यों को करने के लिए उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। 14 और 15 जनवरी को आपको धनहानि हो सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन बच्चों के बीच में पुस्तकों का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। व्यापार में लाभ होगा। भाई बहनों के साथ संबंध थोड़ा कटु हो सकता है। माता जी को कष्ट संभव है।  आपको अपने संतान से विशेष मदद प्राप्त नहीं हो पाएगी। आप अगर थोड़ा सा भी परिश्रम करेंगे तो आप दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से बहुत कम मदद मिलेगी। 12 और 13 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए। 14 और 15 तारीख को आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 12-18 January 2026: धनु को इस सप्ताह व्यापार में लाभ के योग, काली उड़द के दान से बनेंगे मकर के काम, कुंभ-मीन साप्ताहिक राशिफल

Advertisment
Aaj ka rashifal saptahik rashifal Weekly Horoscope 2026 weekly Horoscope 12-18 Jan 2026
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें