Weekly Horoscope 12-18 Jan 2026: मेष के पास गलत रास्ते से धन आने के योग, वृष का बढ़ेगा प्रभाव मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 1-18 Jan 2026 Singh Kanya Tula Vrishchik Saptahik Rashifal: 12 जनवरी से शुरू हो रहा नया सप्ताह सभी के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। 

Weekly Horoscope 12-18 January 2026 Mesh Vrash Mithun Kark  saptahik rashifal

Weekly Horoscope 12-18 January 2026  Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: 12 जनवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार कि नया सप्ताह मेष, वृष, मिथुन कर्क  राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 2026 (Saptahik Rashifal 2026) 

मेष, वृष, मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल 

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल (Mesh Weekly Horoscope) 

इस सप्ताह भाग्य से आपको मदद मिलेगी। गलत रास्ते से धन आने का योग है अतः अगर आप चाहे तो आप शेयर या लॉटरी में अपना धन लगा सकते हैं।  व्यापारियों का व्यापार ठीक रहेगा। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह नरम-गरम है। कृपया अपने अधिकारी से कटु शब्दों में बात ना करें।  भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे। इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख सफलता दायक हैं। 14 और 15 तारीख को आपको धन की प्राप्ति हो सकती है, परंतु अन्य कार्यों को करने के लिए आपको सावधानी बरतना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल (Mesh Weekly Horoscope)

इस सप्ताह अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में संयम के साथ काम करना है। कार्यालय में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।  भाग्य अक्सर आपका साथ देगा। धन के धन आने की संभावना है। इस सप्ताह आपके लिए 14 और 15 तारीख विशेष रूप से ध्यान देने योग्य हैं। सप्ताह के बाकी दिन कामों को समाप्त करने में आपको कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Mesh Weekly Horoscope)

अगर आप अविवाहित हैं तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापारियों का व्यापार उत्तम चलेगा। कर्मचारी और अधिकारियों का कार्य अपने कार्यालय में ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य से आपको कम मदद मिलेगी। संतान का आपके सहयोग भी नहीं मिल पाएगा।

इस सप्ताह आपके लिए 16, 17 और 18 तारीख  कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए उचित हैं। 14 और 15 तारीख को आप अपने शत्रुओं को आसानी से परास्त कर सकते हैं।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Mesh Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास ठीक रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आप इस सप्ताह शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। भाग्य से आपको लाभ हो सकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप खून संबंधी रोंगो जैसे की ब्लड प्रेश, डायबिटीज आदि से सावधान रहें।

इस सप्ताह आपके लिए 12 और 13 तारीख कार्यों को करने के लिए उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 12-18 Jan 2026: सिंह वालों को परीक्षा में सफलता के योग, कन्या वाले अधिकारियों से रहें संभलकर, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article