/bansal-news/media/media_files/2025/12/22/new-year-2026-rashifal-mesh-vrash-mithun-kark-varshik-rashifal-jpg-2025-12-22-14-54-56.jpg)
New Year Rashifal Horoscope 2026 Mesh Vrash Mithun Kark: 1 जनवरी बुधवार से नया साल (New Year 2026) शुरू हो रहा है। हर किसी की जानने की इच्छा होती है कि आने वाला भविष्य उनके लिए क्या लेकर आएगा।
तो ऐसे में च​लिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि नया साल 2026 का वार्षिक राशिफल आपके लिए कय खास लेकर आएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार राशिफल 2026 में पढ़ें मेष (Mesh) , वृष (Vrash) , मिथुन (Mithun) , कर्क (Kark) का वार्षिक राशिफल 2026 (Varshik Rashifal) ।
मेष, वृष, मिथुन, कर्क वार्षिक राशिफल
मेष राशि वार्षिक राशिफल (चू, चे, चो, ला, ला, लू, ले, लो, अ)
इस राशि के जातकों को शनि के प्रभाव से व्यवसाय के क्षेत्र में अपेक्षाकृत अधिक जिम्मेदारियाँ उठानी पड़ सकता है। अगर आप व्यवसायी हैं तो आपको अचानक व्यापार में अचानक बाधाएं उठानी पड़ सकती हैं। यदि आप भूमि एवं भवन संबंधी कोई काम करा रहे हैं तो आपको परेशानियों के कारण व्यय करना पड़ सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो आपको क्रय-विक्रय संबंधी हानि हो सकती है। कृषि एवं मशीनरी के कार्यों में लगे हैं तो आपको अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान भी बढ़ेगा।
काम की व्यस्तता के चलते आपको परिवार में तनाव हो सकता है। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको सर्विस में फरवरी-मार्च माह में अधिकारी वर्ग के साथ मतभेद झेलना पड़ सकता है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपकी रुकावटें दूर होंगीं। सर्विस में काम के चलते आपको दबाव झेलना पड़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आपका मांगलिक कार्य सफल होगा। अप्रैल-मई माह में तीर्थ यात्रा के साथ ट्रांसफर और प्रमोशन के योग बनते दिख रहे हैं। करियर में आपको प्रगति मिलेगी। बृहस्पति आपके पराक्रम भाव में रहकर नेतृत्व क्षमता को बढाएंगे।
आपको कई जगह निवेश के अवसर भी मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष मिश्रित फल देगा। नया साल आपके लिए म्युचुअल फंड या प्रॉपर्टी जैसे दीर्घकालिक निवेश में भी लाभ दिलाएगा। नवंबर-दिसंबर महीने में परिवार में विवाह के योग बनते दिख रहे हैं। मंगल की ऊर्जा से एनर्जिक तो महसूस करेंगे लेककिन इसी के साथ आपकी पाचन संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। साथ ही साथ हृदय आदि विकार से उत्पन्न हो सकते हैं। आपको प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है। नए साल 2026 (New Year Horoscope 2026) में लाल चंदन का तिलक (Lal Chandan ke Upay) लगाने, गेहूं एवं गुड़ (Jeggery) के साथ गाय को चारा भी खिलाने की सलाह आपका दी जा रही है।
वृष राशि वार्षिक राशिफल (इ, उ, ए, ओ, वा, ब, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के स्वामी शुक्र होने के कारण यह जीवन में समस्त सुख-समृद्धि के साथ विलासिता ऐश्वर्य प्रदान कराएंगे। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको इस वर्ष कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ निभाना पड़ सकती हैं। हालांकि इससे आपको मानसिक तनाव भी झेलना पड़ सकता है। नए साल में ग्रहों की अनुकूलता से फरवरी मास में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकते हैं। व्यापार भी आपका बढ़ेगा। साथ ही साथ व्यापारिक यात्रा के भी योग बनते दिख रहे हैं। मार्च-अप्रैल के महीने में आपकी पदोन्नति के योग बनेंगे। स्वास्थ्य समस्या आपकी हल होगी। अगर किसी से उधार लिया है ता आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है। यदि म्युचुअल फंड, शेयर मार्केट में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको सावधानी रखनी होगी। हालांकि इससे आपका निवेश असुरक्षित हो सकता है। मई-जून में कहीं धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। मांगलिक कार्यों में पैसा खर्च होगा। हालांलि व्यय अधिक होने से जुलाई-अगस्त के महने में रुके कार्य पूरे होंगे। अधिकारियों की मदद से आपका आर्थिक आधार भी मजबूत होगा। समय और दिमाग का सही उपयोग आपको नवंबर-दिसंबर के महीने में लाभ दिलाएगा। ग्रहों का प्रभाव आपके चारों ओर से प्रगति कराएगा। हालांकि आपके लिए गए कर्ज आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। ज्योतिषीय उपाय में इस साल आपको श्री यंत्र का पूजन, महालक्ष्मी की उपासना, लहसुनिया रत्न धारण करना एवं फलदार वृक्षारोपण करने की सलाह दी जा रही है।
मिथुन राशि वार्षिक राशिफल (का, की, कु, के, को, घ, ङ, छ, हा)
आपकी राशि का स्वामी बुध है इस वर्ष व्यापार के विस्तार के नये अवसर प्राप्त होंगे और कार्य क्षेत्र में अपना वर्चस्व को बढ़ाने के लिए विशेष अनुकूलता प्राप्त होगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको कठिन से कठिन कार्यों में भी सफलता मिल जाएगी। उत्तरदायित्व में आपको अनापेक्षित बदलाव देखने को मिलेगा।
सहकर्मियों से मतभेद हो सकता है। इसके चलते आपको मानसिक अशांति भी महसूस हो सकती है। अधिकारी वर्ग के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। भूमि संबंधी मामलों में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। फरवरी-मार्च के महीने में आपको मांगलिक कार्यों के चलते पैसा अधिक खर्च करना पड़ सकता हे। संतान से किसी बात को लेकर बिना कारण मतभेद हो सकता है। जून से सितंबर के महीने के बीच आप मध्य देश देशांतर की लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अक्टूबर-नवंबर के महीने में फैक्ट्री मशीनरी के कार्यों में आपको परेशानी मिल सकती है। मां से किसी बात को लेकर मतभेद होगा। अनावश्यक तनाव से आपकी परेशानी भी बढ़ सकती है। घर परिवा से दूर रह रही संतान की चिंता आपको सता सकती है। राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपकी जनसमस्याएं बढ़ सकती हैं। यदि नौकरी में हैं तो आपको पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। ट्रांसफर में सफलता मिलेगी। विदेश गए परिवार की घर वापसी हो सकती है। कानूनी विवाद सफलता होंगे। ज्योतिषीय उपाय में आपको माँ भगवती की उपासना, सुंदरकांड का पाठ, फलदार वृक्षों का रोपण करने की सलाह दी जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें