Advertisment

Aaj ka Rashifal 8 Jan 2026: धनु को समय रहते निपटाने होंगे काम, मकर को लापरवाही पड़ सकती है भारी, कुंभ-मीन देनिक राशिफल

8 जनवरी गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। पढ़ें आज का राशिफल. aaj ka rashifal 2025 धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। । Aaj ka Rashifal 8 January 2026

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 8   January 2026 dhanu makar kumbh meen  Dainik Rashifal new Year Horoscope 2026

Aaj Ka Rashifal 8 January 2026  Guruvar Dhanu Makar Kumbh Meen: 8 जनवरी साल  गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। पढ़ें आज का राशिफल. aaj ka rashifal 2025 धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। । Aaj ka Rashifal 8 January 2026 

Advertisment

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा। जरूरी काम समय से निपटा लें। पारिवारिक मामलों को आपको बैठकर सुलझाना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी नए काम की शुरुआत भी की जा सकती है। किसी बात से आपका मन परेशान हो सकता है। पिता अपनी बातें शेयर करेंगे तो आपके काम पूरे होंगे। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। दूसरों को बिना मांगे सलाह न दे तो ही आपके लिए अच्छा होगा। आपका लकी नंबर 3 लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में गुरु मंत्र का जप करने की सलाह दी जा रही है। 

मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल 

मकर राशि वालों को गुरुवार का दिन जिम्मेदारी भरा रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। पुराना निवेश आपको लाभ दे सकता है। खान-पान में सतर्क रहें और अपनी आदत में सुधार करें। वरना लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। मन की इच्छा पूरी होने से मन खुश रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपको सफलता मिलेगी। हालांकि दिन काम को लेकर भागदौड़ी में बीतेगा। 8 जनवरी को आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर काला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल 

कुंभ राशि वालों के लिए दिन चुनौतियां लेकर आएगा। दोस्तों और परिवार का साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। किसी काम को लेकर बेवजह ब​हसबाजी न करें। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। गुरुवार को लंबी दूरी की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। काम समय से निपटाने की आदत डाल लें। 8 जनवरी के लिए आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर आसमानी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको नीले फूल मंदिर में अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

Advertisment

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो आपको कहीं से अच्छा ऑफर मिल सकता है। पैत्रिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर सफेद रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने की सलाह दी जा रही है। 

Aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 8 Jan 2026
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें