/bansal-news/media/media_files/2025/12/07/aaj-ka-rashifal-2025-12-07-14-56-27.png)
Aaj ka rashifal
Aaj Ka Rashifal 8 Dec 2025 Monday Somvar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 8 दिसंबर 2025 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास रहेगा। आज का राशिफल।
धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ समस्याओं के कारण तनावपूर्ण रह सकता है। मन अशांत रहेगा और गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। आज पर वाणी पर संयम रखें, बिगड़े काम बन सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आपके भाग्यशाली अंक की बात करें तो 8 और रंग नारंगी रहेगा। उपाय “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आपका मूड अच्छा रहेगा। धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात दिल को खुशी दे सकती है। व्यापार में लाभ के योग मजबूत हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 10 रहेगा। रंग नीला रहेगा। उपाय काले तिल बहते जल में प्रवाहित करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद और संतोषजनक रहेगा। किसी पुराने मसले का समाधान मिल सकता है। कोई अधूरी मुराद पूरी हो सकती है। व्यापार में किसी बड़ी डील का हिस्सा बन सकते हैं। वाहन खरीदने की इच्छा भी जाग सकती है। आज आपका भाग्यशाली अंक 11 रहेगा। रंग – ग्रे | उपाय शिव चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज नए लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा और यह रिलेशन आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता थोड़ा नाराज हो सकते हैं, लेकिन आप प्रियजनों के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल रहेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 12 रहेगा। रंग आसमानी रहेगा। उपाय विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें