Advertisment

Aaj ka Rashifal 6 March 2026: मेष को धन लाभ के योग, मिथुन धन के लेन-देन में बरतें सावधानी, वृष-कर्क दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 6 March 2026 Shukravar Friday Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 6 मार्च को  ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

author-image
anjali pandey
new poster 1

Aaj ka Rashifal 6 March 2026 Shukravar Friday Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 6 मार्च को  ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 6 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष पर  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शुक्रवार को मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन कर्क राशिफल

मेष राशिफल 6 मार्च 2026 ( Aries Horoscope Tomorrow) 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नई उमंग और उत्साह लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहने से शांति बनी रहेगी। इवेंट मैनेजमेंट, केटरिंग और रंगों के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए रिकॉर्ड बिक्री के योग हैं। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, हालांकि राहुकाल के दौरान निवेश करने से बचें। शाम के समय धन लाभ के संकेत है। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ चल रही अनबन दूर करने का यह सही समय है। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य और अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ रंग सुर्ख लाल और शुभ अंक 1 है। उपाय के लिए आज आप  हनुमान जी को गुलाल अर्पित कर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष राशिफल 6 मार्च 2026 (Taurus Horoscope Tomorrow)

वृषभ राशि वालों के लिए उन्नति और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। आज आप किसी पुराने कार्य को छोड़कर नए काम की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। करियर में लाभ के योग बन रहे हैं।  इसके साथ ही नए प्रोजेक्ट की नींव रखने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के लिए खरीदारी पर खर्च संभव है। प्रेम और पारिवारिक जीवन में सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज आपका शुभ रंग चमकीला सफेद या क्रीम और शुभ अंक 6 है। विशेष उपाय के रूप में आप मां लक्ष्मी को सफेद पुष्प या मिश्री अर्पित करें। 

मिथुन राशिफलन 6 मार्च 2026(Gemini Horoscope Tomorrow) 

मिथुन राशि  वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। किसी विशेष कार्य के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में देरी या फिर बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए वाणी पर संयम रखें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें और निवेश से फिलहाल बचें। पारिवारिक जीवन में मतभेद की स्थिति बन सकती है, ऐसे में शांत रहकर समझदारी से काम लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज आपका शुभ रंग हल्का हरा और शुभ अंक 5 है। उपाय के लिए आज आप भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित कर ‘गणेश चालीसा’ का पाठ करें।

Advertisment

मिथुन राशिफलन 6 मार्च 2026(Gemini Horoscope Tomorrow) 

कर्क राशि वालों का आज का दिन भागदौड़ और मेहनत से भरा रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा का सही प्रबंधन करना होगा। व्यापार में किसी बड़े बदलाव से बचना बेहतर रहेगा। फिलहाल यथास्थिति बनाए रखना समझदारी होगी। खर्चों में वृद्धि संभव है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। किसी दुखद समाचार से मन थोड़ा उदास रह सकता है। थकान की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आज आपका शुभ रंग दूधिया सफेद या सिल्वर है। आज आपका शुभ अंक 2 है। विशेष उपाय के लिए आप शिवलिंग पर जल और अक्षत अर्पित करें।

ये भी पढ़ें :  भोपाल के 28 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती: वल्लभ भवन, MLA रेजिडेंस हाउस, कोलार समेत अन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

Aaj ka rashifal horoscope
Advertisment
चैनल से जुड़ें