Aaj ka Rashifal 6 Jan 2026: धनु वाले व्यापारियों को हाथ लग सकती है बड़ी डील, मकर के लिए चिंता भरा रहेगा दिन, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

5 जनवरी मंगलवार सकट चौथ का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

Aaj ka Rashifal 6 January 2026 mangalvar sakat chauth dhanu makar kumbh meen  Dainik Rashifal new Year Horoscope 2026

Aaj ka Rashifal 6 January 2026 Mangalvar Sakat Chauth Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 6 जनवरी मंगलवार सकट चौथ का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। पढ़ें आज का राशिफल. aaj ka rashifal 2025  धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 5 January 2026

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 

धनु राशि दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए मंगलवार सकट चौथ का दिन अच्छा रहेगा। आप एनर्जी महसूस करेंगे। अपने काम से अच्छा मुकाम हासिल कर पाएंगे। व्यापारियों को बड़ी डील हाथ लग सकती है। आपकी खोई हुई कीमती वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है।

शौक पर पैसा खर्च कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी पहले से मजबूत रहेगी। 6 जनवरी को आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको विष्णु जी का पूजन करने की सलाह दी जा रही है। 

मकर राशि दैनिक राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन चिंताओं भरा रह सकता है। हो सकता है आपको कोई पुरानी समस्याएं परेशान करे। नेत्र रोग को लेकर सतर्क रहें। संतान की पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अनजान से लेनदेन न करने से बचें। मंगलवार 6 जनवरी को आपका लकी नंबर 10 और लकी कलर नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 6 Jan 2026: मेष वाले घूमने का कर सकते हैं प्लान, वृष वाले समय से निपटाएं काम, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 

कुंभ राशि वालों के लिए दिन बिजनेसमैन के लिए तो सही रहेगा। लव लाइफ में हैं तो आपके जीवन में खुशियां आएंगीं। आप यात्रा पर जा सकते हैं। इस बीच आपको कोई जरूरी जानकारी हाथ लग सकती है। परिजनों से खुशखबरी मिल सकती है।

आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। मंगलवार को आपका लकी नंबर 11 और लकी कलर (Lucky Colour) बैंगनी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आकपो शिव मंत्र का जाप करने की सलाह दी जा रही है। 

मीन राशि दैनिक राशिफल 

मंगलवार का दिन मीन राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच की तारीफ होगी। आपकी सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी। सरकारी योजना में निवेश किया है तो दिन लाभकारी रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सावधानी रखने की जरूरत है। विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। 6 जनवरी को आपका लकी नंबर 12 और लकी कलर आसमानी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Guru Gochar 2026: गुरु का स्वराशि में प्रवेश किसकी बढ़ाएगा टेंशन, किसे मिलेगी गुड न्यूज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article