Aaj ka Rashifal 6 February 2026: वृश्चिक को मिल सकती है पैतृक संपत्ति, कन्या वाले जीवन साथी के साथ बिताएंगे खुशनुमा पल, सिंह-तुला दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 6  Feb Singh Kanya Tula Vrashchik dainik rashifal daily horoscope

Aaj ka Rashifal 6 February 2026 Friday Shukravar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope:  5 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 6 फरवरी  को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि  शुक्रवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

सिंह राशि (Leo) दैनिक राशिफल 

सिंह राशि वालों के लिए दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। मन उत्साहित रहने से आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में बाधाएं आ सकती हैं। हो सकता है आप किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकें। किसी नये वाहन की खरीददारी की प्लानिंग कर सकते हैं। 

कन्या राशि (Virgo) दैनिक राशिफल 

शुक्रवार का दिन आपके लिए कुछ नए कामों को करने का मौका लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ आप कुछ खुशनुमा पल बिता सकते हैं। यदि आप विद्यार्थि हैं तो आपको आलस्य छोड़कर पूरे मन के साथ पढ़ाई करनी होगी। माता-पिता की सलाह आपके काम आ सकती है। 

तुला राशि (Libra) दैनिक राशिफल 

तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन वाणी पर संयम रखने की सलाह दे रहा है। दूसरों की बातों में न आएं तो ही आपके लिए अच्छा है। 
जीवनसाथी से कोई लड़ाई-झगड़ा हो सकता है. जिन लोगों के भाई व बहनों से अनबन चल रही है, तो वह भी दूर होगी. विद्यार्थी किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा के लिए मेहनत करेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio) दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन बढ़िया रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपके मन में एक से बढ़कर एक नए आइडिया आएंगे। आपके दोसत काम को पूरा करने में मदद करेंगे। आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। 

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 6 February 2026: धनु वाले जल्दबाजी में न लें निर्णय, मकर के लिए लकी होगा शुक्रवार कुंभ मीन दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article