/bansal-news/media/media_files/2025/12/04/aaj-ka-rashifal-5-dec-2025-guruvar-mesh-vrash-mithun-kark-dainik-rashifal-2025-12-04-16-56-45.jpg)
Aaj Ka Rashifal 5 December 2025 shukravar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal: 5 दिसंबर 2025 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें आज का राशिफल।
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ रहेगा। लंबी परेशानियों के बाद 5 दिसंबर को आपको कुछ राहत मिल सकती है। परिवार में चल रहा विवाद दूर होगा। शुक्रवार को आप यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी महात्वाकांक्षाएं पूरी होंगीं। मकान व वाहन खरीदने की इच्छा है तो वह पूरी होगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको पार्ट टाइम काम करने का भी मौका मिलेगा। शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर लाल रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।
वृषभ राशि दैनिक राशिफल
वृषभ राशि वालों को शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में किसी मंगल कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। दोपहर बाद घर पर कोई मेहमान आ सकते हैं। शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर सफेद रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको लक्ष्मी माता को खीर का भोग लगाने की सलाह दी जा रही है।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वालों को संतान पक्ष से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में आपको तेजी देखने को मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में गति आएगी। जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद दूर होंगी। शाम को बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय बितेगा। शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
शुक्रवार का दिन मध्यम फल देने वाला रहेगा। बहन-भाई की सेहत की चिंता आपको हो सकती है। व्यवसाय का स्थान बदलेंगे तो आपको लाभ होगा। कुछ परेशानियां आपके जीवन में आ सकती हैं। हालांकि अंत में सब ठीक हो जाएगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। कड़ी मेहनत करने पर ही लाभ होगा। आपका लकी नंबर 2 और लकी नंबर सफेद रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शिवलिंग पर दूध अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें