Advertisment

Aaj ka Rashifal 4 february 2026: सिंह वालों को पेट संबंधी विकार कर सकते हैं परेशान, कन्या के अटके काम होंगे पूरे, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 4 Feb Singh Kanya Tula Vrashchik dainik rashifal daily horoscope

Aaj ka Rashifal 4 Feb 2026 Wednusday Budhvar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope:  4 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 4 फरवरी  को  फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि  बुधवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

सिंह राशि (Leo) दैनिक राशिफल 

सिंह राशि वालों के लिए बुधवार का दिन सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने वाला रहेगा। पेट या सिरदर्द की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर पाएंगे। मांगलिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं। 

कन्या राशि (Virgo) दैनिक राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए बुधवार 4 फरवरी का दिन पूरी लगन से काम करने में बीतेगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। दूसरों की मदद  से पहले अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। जीवनसाथी और बच्चों की ओर से आपको सलाह दी जा रही है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। 

तुला राशि (Libra) दैनिक राशिफल

कारोबार में लाभ और विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलेगी. अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें. वैवाहिक जीवन में तालमेल रहेगा, हालांकि परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है. पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है.

Advertisment

वृश्चिक राशि (Scorpio) दैनिक राशिफल

इस राशि के जातकों की बुधवार का दिन आर्थिक स्थिति कराने में सफल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोक-झोंक का सामना करना पड़ेगा। संयम के साथ काम करने की सलाह आपको  दी जा रही है। उधार देने से आपको बचना होगा। पैसों से जुड़ा पेंच फंस सकता है।

jyotish Astrology daily horoscope dainik rashifal aaj ka Rashifal 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें