Advertisment

Aaj ka Rashifal 4 February 2026: मेष की सफलता से जलेंगे विरोधी, मिथुन-कर्क को अप्रत्याशित धनलाभ के योग, सिंह राशि दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 4 Feb Mesh Vrash Mithun Kark dainik rashifal daily horoscope

Aaj ka Rashifal 4 Feb 2026 Wednusday Budhvar  Mesh Vrash Mithun Kark Rashifal Daily Horoscope:  4 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 4 फरवरी  को  फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि  बुधवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल 

मेष वालों के लिए बुधवार का दिन मित्रों और संबंधियों के साथ खुशनुमा माहौल बिताने वाला रहेगा। धार्मिक कार्या में रुचि बढ़ेगी। विरोधी आपकी प्रगति से जलेंगे। आपकी मधुर वाणी से लोग शांत रहेंगे। दोपहर बाद शाम का समय बच्चों के साथ बिताएंगे। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाकर चलना होगा। 

वृषभ राशि (Taurus)दैनिक राशिफल 

वृष राशि वालों को बुधवार 4 फरवरी का दिन पारिवारिक तनाव बढ़ा सकता है। इसलिए दूर करने के लिए किसी बड़े की सलाह जरूर लें। संपत्ति से जुड़ा मामले सुलझेंगे। वाहन चलाने में सावधानी रखें। चोट चपेट की आशंका है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। 

मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल 

बुधवार का दिन आपको कोई अप्रत्याशित लाभ करा सकता है। आपको कोई बहुमूल्य संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान आपको मिलेगा। हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जा रही है। तेज वाहन चलाने से बचना होगा। 

Advertisment

कर्क राशि (Cancer)  दैनिक राशिफल 

कर्क राशि वालों के लिए बिना सोचे-समझे काम नहीं करना है। भविष्य में आपको परेशानी हो सकती है। 4 फरवरी को आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। हालांकि आपको भी अचानक धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे हैं। धर्म-कर्म आपकी में रुचि बढ़ेगी। 

Aaj ka Rashifal 4 February 2026: धनु वाले निवेश में रहें सतर्क, मकर को प्रॉपर्टी डील में मुनाफा के आसार, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

daily horoscope jyotish Astrology dainik rashifal Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें