/bansal-news/media/media_files/2026/01/29/aaj-ka-rashifal-30-january-2026-singh-kanya-tula-vrashchik-dainik-rashifal-update-2026-01-29-16-06-35.jpg)
Aaj ka Rashifal 30 Jan 2026 Shukravar Friday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope: 30 जनवरी शुक्रवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 30 जनवरी शुक्रवार को माघ कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शुक्रवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल
सिंह राशि दैनिक राशिफल
सिंह राशि वालों को शुक्रवार को आर्थिक दृष्टि से परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं। इस मामले में आपको गिरावट देखने मिलेगी। आपके पारिवारिक विवाद भी हो सकते हैं। मित्रों से आपकी अनबन हो सकती है। इसलिए किसी भी तरह के वाद विवाद में पड़ने से आपको बचना होगा। यदि यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता हाथ लगेगी।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
कन्या राशि वालों को दिन अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आपको चोट चपेट की आशंका बनती दिख रही है। परिवार के सदस्यों की प्रगृति होगी। इसलिए मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि इस सभी के बीच किसी बात को लेकर आपको मानसिक चिंता हो सकती है।
तुला राशि दैनिक राशिफल
तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार 30 जनवरी का दिन योजनाओं में सफलता दिलाने वाला रहेगा। यानी आप जो भी काम करेंगे उसमें आपका सफलता मिलेगी। यदि आप समाज के कार्यों से जुड़े हैं तो आपको इस क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। कुला मिलाकर दिन आपके लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन आर्थिक दृष्टि से उथल पुथल भरा रह सकता है। यदि आप विवाहित हैं तो आपके दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है। इसलिए वाणी और क्रोध पर संयम रखें। 30 जनवरी को आपके जीवन में कौटम्बिक विरोध हो सकता है। यानी अगर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो आपको इसे बढ़ाना नहीं है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us