/bansal-news/media/media_files/2026/01/02/aaj-ka-rashifal-3-january-2026-mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal-jyotish-new-year-horoscope-astrology-hindi-news-2026-01-02-19-45-23.jpeg)
Aaj Ka Rashifal 3 January 2026 Shanivar Mesh Vrash Mithun Kark: 3 जनवरी साल शनिवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। पढ़ें आज का राशिफल (aaj ka rashifal 2025) मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 3 January 2026
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सुखद रहेगा। अपने कारोबार में अच्छा लाभ कमाएंगें। आपके जमीन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कम्पनी में जॉब करने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, इससे आपको खुशी मिलेगी। किसी काम में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी की मदद से आपको राजनीति में आकर काम करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा, आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। आपका भाग्यशाली अंक 9 और रंग लाल है। हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करने से लाभ होगा।
वृष राशि दैनिक राशिफल
शनिवार का दिन वृष राशि वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज ऑफिस में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, जूनियर भी आपसे इंस्पायर होंगें। आज आपका पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी छवि मजबूत बनेगी। आज आप किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, आगे चलकर आपको अच्छा लाभ होगा। आज पड़ोसी के साथ आपके रिश्तों में सुधार आएगा। आप उन्हें किसी फंक्शन में इनवाइट कर सकते हैं। आज आप पढ़ाई में अपने सीनियर की मदद ले सकते हैं, किसी विषय को समझने में आसानी होगी। आपका भाग्यशाली अंक 6 और रंग सफेद है। मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
शनिवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप व्यापार में अच्छा लाभ कमाएंगें लेकिन खर्च की अधिकता रह सकती है, इसका ध्यान आपको रखना होगा। आज आपको नौकरी में ट्रांसफर की खबर मिल सकती है। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। जिंदगी की भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने पसंदीदा कामों को करने में कामयाब होंगे। आज किसी काम को धैर्यपूर्वक करने से उसकी सफलता के अवसर बढ़ सकते हैं। आपका भाग्यशाली अंक 5 और रंग हरा है। तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए शनिवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज के दिन की शुरुआत आप नए तरीके से करेंगें। आप अपनी दिनचर्या में हेल्दी फूड शामिल करेंगे। आज बच्चे आपसे अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं, आपको उन्हें प्यार से समझाना होगा। यदि आज आप शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले आप सामान की लिस्ट बना लें। आज आपकी शादी-विवाह को लेकर आपके घर में बात हो सकती है, जिससे घर का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। आज आप पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे, आपके काम की तारीफ होगी। आपका भाग्यशाली अंक 2 और रंग सफेद है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें