/bansal-news/media/media_files/2025/11/28/aaj-ka-rashifal-29-nov-2025-2025-11-28-18-16-05.jpeg)
Aaj Ka Rashifal 29 Nov 2025 Shaniwara Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: 29 नवंबर 2025 शनिवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वाले आज अपने ही विश्वासपात्र लोगों से थोड़ी सावधानी बरते। कुछ लोग आपके पीछे से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में नई डील या नए कॉन्ट्रैक्ट होने की संभावना है। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम रखें। शरीर और मन थोड़े थके हुए महसूस हो सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी से बचें। आज पार्टनर थोड़े नाराज़ हो सकते हैं, इसलिए उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। करियर में लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अभी मेहनत जारी रखनी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खासकर खानपान में लापरवाही न करें।
वृष राशि
वृष राशि वालों के मन में कुछ संदेह और असमंजस रह सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और लेन-देन में कोई अनिश्चितता परेशानी दे सकती है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें और अनावश्यक शंकाओं से दूर रहें। अकेलेपन की प्रवृत्ति छोड़ें और यात्रा से बचें।
शुभांक: 4, 6, 7
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले पढ़ाई या किसी शैक्षणिक काम में आसानी से प्रगति होती रहेगी, हालांकि फोकस थोड़ा कमजोर हो सकता है। व्यापार में समय अच्छा है—नई जिम्मेदारियां निभाने पर लाभ मिलेगा। ज़मीन-जायदाद या खेती-बाड़ी से जुड़े काम में दिलचस्पी बढ़ेगी। परिवार और अपने लोग आपके साथ खड़े रहेंगे। पार्टनर के साथ बाहर घूमने या खरीदारी का योग है, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। करियर के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध में अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिए थोड़ी सावधानी जरूरी है, वरना खर्च बढ़ सकता है।
शुभांक: 4, 6, 8
कर्क राशि
शारीरिक सुख-सुविधा के लिए किसी भी तरह की गलत आदतों से दूर रहें। संतान संबंधी परेशानियां खत्म होने लगेंगी। काम में आ रही रुकावट दूर होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। पूरे मन से किया गया हर कार्य सफल होगा। आज मन प्रसन्न रहेगा और सकारात्मकता आपको आगे बढ़ाएगी।
शुभांक: 3, 6, 9
ये भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal 29 Nov 2025: धनु को मानसिक तनाव से मिलेगा छुटकारा, मकर को मिलेगी खुशखबरी, कुंभ मीन दैनिक राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें