/bansal-news/media/media_files/2026/01/28/aaj-ka-panchang-29-january-2026-mesh-vrash-mithun-kark-daily-horoscope-2026-01-28-16-38-36.jpg)
Aaj ka Rashifal 29 Jan 2026 Ekadashi Guruvar Thursday Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 29 जनवरी गुरुवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 28 जनवरी बुधवार को माघ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि पर उच्च के मंगल(Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि गुरुवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन निरर्थक भगदड़ में बीतेगा। हो सकता है आपको 29 जनवरी का दिन मानसिक चिंता में बीते। किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। व्यापारिक यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं।
वृष राशि दैनिक राशिफल
वृष राशि के जातकों को गुरुवार का दिन खुशनुमा रहेगा। इस दिन आपके आपके विरोधी पराजित हो सकते हैं। यदि आप कृषि कार्य से जुड़े हैं तो उसमें मुनाफा होगा। यदि व्यापारी हैं तो उसमें भी लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। हालांकि आर्थिक दृष्टि से दिन आपके जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:Buri Nazar ke Upay: क्या आपके बच्चों को भी लगती है बुरी नजर, जानें उतारने के लिए हनुमानजी के सिंदूर का अचूक उपाय
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए 29 जनवरी का दिन शारीरिक सुख दिलाएगा। हालांकि आपको अपने माता पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। आपके प्रगति में बाधा झेलनी पड़ सकती है। अगर आपके घर कोई निर्माण कार्य चल रहा है तो आपको उसमें रुकावट झेलनी पड़ सकती है।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन शारीरिक सुख मिलेगा। अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं तो आपको आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। हालांकि गुरुवार को आपकी संतान को किसी बात को लेकर कष्ट और पीड़ा हो सकती है। इसलिए सतर्क रहें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us