/bansal-news/media/media_files/2026/02/27/aaj-ka-rashifal-28-february-2026-singh-kanya-tula-vrashchik-dainik-rashifal-2026-02-27-16-16-59.jpg)
Aaj ka Rashifal 28 February 2026 Saturday Shanivar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope: 28 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 28 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनाएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शनिवार को सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक
सिंह राशि दैनिक राशिफल
शनिवार का दिन कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखने की सलाह दे रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोई योजना सफल हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मानसिक शांति देगा। परिवार की मदद से पुरानी चिंता खत्म होगी। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर सुनहरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में सूर्य को जल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
शनिवार को आपको भाग्य का साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी को उधार देने से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर हल्का हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय मं आपको तुलसी के पौधे में दीपक जलाने की सलाह दी जा रही है।
तुला राशि दैनिक राशिफल
शनिवार को आपको कामकाज में लापरवाही न करने की सलाह दी जा रही है। दूसरों पर निर्भर रहने से बचें। शाम को किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। बच्चों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में खुशी मिलेगी और कोई इच्छा पूरी हो सकती है। पढ़ाई में भी मन लगा रहेगा। आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर गुलाबी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको लक्ष्मी जी की पूजा करने की सलाह दी जा रही है।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
शनिवार का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। मनचाहा काम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। व्यापार में नया प्रोजेक्ट शुरू करने का मौका मिल सकता है। शाम का समय परिवार के साथ सुकूनभरा रहेगा। आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर मैरून रहेगा। ज्योतिषीय हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने की सलाह आपको दी जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us