Advertisment

Aaj ka Rashifal 28 February 2026: धनु के लिए जिम्मेदारियां लेकर आएगा शनिवार, मकर को लव लाइफ में मिल सकता है गिफ्ट, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
aaj ka rashifal 28 February 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal

Amalaki Ekadashi Aaj ka Rashifal 28 February 2026 Saturday Shanivar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope:  28 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 28 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शनिवार को  धनु, मकर, कुंभ, मीन के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।

Advertisment

धनु राशि दैनिक राशिफल 

धनु वालों को शनिवार का दिन नई जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है। थोड़ी चिंता बढ़ेगी। सफलतापूर्वक निभाएंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जा रही है। लोन से जुड़े काम आपके पूरे होंगे। शाम को कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको केले के पेड़ की पूजा करने से लाभ होगा। 

मकर राशि दैनिक राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन लाभ के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के योग बन रहे हैं। नए मौके आपके सामने आएंगे। लव लाइफ में गिफ्ट देने से रिश्तों में मजबूती आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपका लकी नंबर 4  और लकी कलर नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शनि चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है। 

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 

शनिवार का दिन आपका प्रभाव बढ़ाएगा। समाज में आपका मान-सम्मान मिलेगा। भाइयों का आपको सहयोग रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ के मौके आएंगे। पहले किए गए प्रयासों का फल मिलेगा। व्यापार में बदलाव सोच-समझकर बहुत सोच समझकर करने की सलाह दी जा रही है। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर आसमानी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में हनुमान मंदिर में दीपक जलाने की सलाह आपको दी जा रही है। 

Advertisment

मीन राशि दैनिक राशिफल 

शनिवार का दिन सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाएगा। मेहनत और अनुभव के दम पर आगे बढ़ेंगे। विदेश से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। जीवनसाथी और बच्चों की उपलब्धियों से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में नई ताजगी महसूस होगी। लकी कलर 3 लकी नंबर पीला रहेगा। ज्योतिषीय गाय को गुड़ और चना खिलाएं। 

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2-8  March 2026: मेष वाले रहें सतर्क, गलत रास्ते से आएगा धन, वृष को 3, 4, 5 मार्च रहेगी लकी, मिथुन-कर्क साप्ताहिक राशिफल 

jyotish Astrology daily horoscope dainik rashifal aaj ka Rashifal 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें