/bansal-news/media/media_files/2025/12/27/aaj-ka-rashifal-28-december-2025-mesh-vrash-mithun-kark-dainik-rashifal-daily-horoscope-2025-12-27-18-26-13.jpg)
Aaj Ka Rashifal 28 December 2025 Ravivar Sunday Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal: 28 दिसंबर 2025 रविवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि राशिफल
मेष रा​शि वालों के लिए रविवार की शुरुआत अनुकूल रहेगी। हालांकि आपको कार्य स्थल पर मेहनत करने की जरूरत है। आपकी अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। आपको कई नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।
जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। यदि आप मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको रविवार का दिन फायदेमंद हो सकता है। रविवार को आपकी क्रिएटिविटी से फील्ड मजबूत होगी। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर लाल रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने की सलाह दी जा रही है।
वृष राशि राशिफल
वृष राशि वालों को रविवार को आपका दिन उत्साह लेकर आएगा। आपके सोचे समझे कार्य पूरे होंगे। कोई करीबी आपसे उम्मीदें कर सकता है। सरकारी ऑफिस में काम करते हैं तो आपका ट्रांसफर मनचाही जगह हो सकता है। यदि व्यापारी हैं तो आपको साझेदारी के काम लाभ दिला सकते हैं। दांपत्य जीवन आपका खुशहाल रहेगा। आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर क्रीम रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।
मिथुन राशि राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए ​संडे का दिन लाभकारी रहेगा। आप आपको मेहनत का परिणाम ​मिलेगा। इससे मन प्रसन्न रहेगा। आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी जरूरी काम में आपको अपनो की मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। 28 दिसंबर को जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।
रिश्तों में मजबूती आएगी। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको उसमें अचानक धन लाभ होगा। फल स्वरूप आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने की सलाह आपको दी जा रही है।
कर्क राशि राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहेगा। 28 दिसंबर को आपको ऑफिस में काम का बोझ झेलना पड़ सकता हैै। अधिकारी वर्ग का सहयोग आपको मिलेगा। सभी रुके काम आपके पूरे होंगे। रविवार को आपको क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है। घर पर चीजों का आनंद ले पाएंगे। दांपत्य जीवन आपका खुशहाल रहेगा। घर पर कोई धर्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है। आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर सफेद रहेग। ज्योतिषीय उपाय में शिवलिंग पर दूध अर्पित करने की सलाह आपको दी जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें