Advertisment

Aaj ka Rashifal 2026: मेष को जीवनसाथी से मिल सकता है सरप्राइज, वृषभ को सीनियर्स का मिलेगा सपोर्ट, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 27 February 2026 Friday Shukrawar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope:  27 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

author-image
anjali pandey
new poster 1

Aaj ka Rashifal 27 February 2026 Friday Shukrawar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope:  27 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 27 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि बुधवार को मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क के राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय से आ रही परेशानियों से आज आपको समाधान मिल सकता है।  इसके साथ ही आज आपके जीवनसाथी आपके लिए कोई खास सरप्राइज प्लान कर सकते हैं, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे में हैं, उन्हें आज नए मौके मिल सकते हैं या कोई ऑफर आ सकता है। किसानों के लिए दिन मेहनत का फल देने वाला रहेगा और फसल से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा और उनकी बातों को महत्व दिया जाएगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 और भाग्यशाली रंग लाल रहेगा। उपाय के लिए आज हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।

वृषभ राशि (Taurus) दैनिक राशिफल 

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा। आज कुछ ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिनसे आपको नई बातें सीखने को मिलेंगी। जो लोग पत्रकारिता या फिर मीडिया से जुड़े हैं उन्हें अपने काम के लिए सराहना मिल सकती है। किसी उलझन का समाधान आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपको सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा हो सकता है और आगे बढ़ने की नई योजनाएं बनेंगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा और पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 और भाग्यशाली रंग सफेद रहेगा। उपाय के लिए आज छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।

मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों के लिए आज एनर्जेटिक और पॉजिटिव महसूस करेंगे। अपने अधिकारों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और बड़ों की सलाह आगे चलकर आपके बहुत काम आएगी। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेग। उम्मीद से बेहतर लाभ हो सकता है। छात्र पूरे मन से अपने प्रोजेक्ट या पढ़ाई पर ध्यान देंगे। जो काम अटके हुए थे, वे भी आज पूरे हो सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 और भाग्यशाली रंग हरा रहेगा। उपाय के लिए गणेश जी को दूर्वा (घास) अर्पित करें।

Advertisment

कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आपके और आपके परिवार के लिए खुशियों से भरा रहेगा। जो परेशानियाँ आपको परेशान कर रही थीं, उनका हल मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा सा सरप्राइज़ या खास प्लान मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। किसानों के लिए दिन ऊर्जा और मेहनत से भरा रहेगा और फसल को लेकर अच्छे संकेत मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में पहचान और सम्मान मिलेगा। आज का भाग्यशाली अंक 2 और भाग्यशाली रंग दूधिया सफेद या चांदी रहेगा। उपाए के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj ka Rashifal 27 February 2026: सिंह के लिए मुनाफे का दिन साबित हो सकता है शुक्रवार, वृश्चिक की हो सकती है बड़ी डील, कन्या—तुला दैनिक राशिफल

Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें