Advertisment

Aaj ka Rashifal 27 December 2025: सिंह वालों को लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर, कन्या वालों को शुभ समाचार, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 December 2025: 27 दिसंबर 2025 शनिवार दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

author-image
Rahul Garhwal
Aaj Ka Rashifal 27 December 2025 Shanivar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal hindi news

Aaj Ka Rashifal 27 December 2025 Shanivar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 27 दिसंबर 2025 शनिवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक (dainik rashifal 2025) 

सिंह राशि दैनिक राशिफल  

27 दिसंबर, शनिवार का दिन सिंह के जातकों के लिए थोड़ी उलझनों वाला रहेगा। समझ नहीं आएगा कि किस काम को प्राथमिकता दें। परिवार में किसी से मुलाकात होगी। सरकारी योजनाओं में निवेश सोच-समझकर करें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले कोर्ट तक जा सकते हैं। अनजान लोगों के साथ पैसों का लेन-देन न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आपका भाग्यशाली अंक 1 और रंग सुनहरा है। सूर्य को जल अर्पित करना लाभप्रद होगा।

कन्या राशि दैनिक राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए 27 दिसंबर, शनिवार का दिन संतुलित रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम से माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत में सुधार आएगा। परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी की सलाह पर अमल करने से पहले सोच-विचार करें। छात्र अपनी परेशानियां गुरू से साझा कर सकते हैं। आपका शुभ अंक 5 और रंग हरा है। गणेश भगवान को दूर्वा अर्पित करना लाभप्रद होगा।

तुला राशि दैनिक राशिफल

तुला राशि के जातकों की शनिवार को मेहनत रंग लाएगी। जिस काम को करने की सोच रहे थे, वह पूरा हो सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन अच्छे से निभाएंगे। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझकर करें। मन प्रसन्न रहेगा। आपका शुभ अंक 6 और रंग नीला है। मां दुर्गा को पुष्प अर्पित करना लाभप्रद होगा।

Advertisment

वृश्चिक दैनिक राशिफल

शनिवार का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए तनावपूर्ण रह सकता है। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, जिससे नुकसान हो सकता है। संतान के परीक्षा परिणाम राहत देंगे। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं, बातचीत से स्थिति संभालें। कानूनी मामलों में विरोधी सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहें। आपका शुभ अंक 9 और रंग लाल रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभप्रद होगा।

Aaj ka rashifal dainik rashifal 2025 Aaj ka Rashifal 27 December 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें