Aaj ka Rashifal 27 December 2025: धनु कानूनी मामलों में रहें सतर्क, मकर का लगेगा भक्ति में मन, कुंभ-मीन राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 December 2025: 27 दिसंबर 2025 शनिवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। 

एडिट
new poster 1 (63)

Aaj Ka Rashifal 27 December 2025 Saturday Shanivar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 27 दिसंबर 2025 शनिवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 27 December 2025 

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल

धनु राशि दैनिक राशिफल

धनु राशि वालों के लिए आज के दिन कानूनी मामलों में सतर्क रहें। सेहत से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा संभव है।  आप  वाहन उधार लेकर न चलाएं। किसी करीबी से निराशाजनक खबर मिल सकती है। पहले किए निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 रहेगा और भाग्यशाली रंग पीला।  आज आप उपाय के लिए भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें।

मकर राशि दैनिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अध्ययन और आध्यात्म से जुड़ा रहेगा। मन भक्ति में लगेगा। इसके साथ ही किसी कानूनी मामले में जीत मिल सकती है। वहीं विवादों से दूरी बनाए रखें, तभी मान-सम्मान मिलेगा। आज आपको संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में फैसले सोच-समझकर लें। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 और भाग्यशाली रंग नीला रहेगा।  उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन यात्रा से पहले सावधानी बरतें। आज आप वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। लंबे समय से चल रही सेहत की परेशानी दूर हो सकती है। बिजनेस में नुकसान से बचने के लिए सतर्क रहें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विवादों से दूर रहना ही बेहतर रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 4 और भाग्यशाली रंग आसमानी रहेगा। उपाय के लिए शिव जी का अभिषेक करें।

मीन राशि दैनिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाओं से अच्छा फायदा होगा। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार में विवाह की बात पक्की हो सकती है। रिश्तेदारों की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। घरेलू समस्याओं को बाहर न बताएं। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 और भाग्यशाली रंग पीला रहेगा। उपाय के लिए आज आप केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें: Weekly Horoscope 29 Dec 4-Jan 2026: मेष को भाग्य से मिलेगा सहयोग, वृष के भाई बहनों से बिगड़ सकते हैं संबंध, मिथुन-कर्क साप्ताहिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article