/bansal-news/media/media_files/2026/01/24/aaj-ka-rashifal-25-january-2026-dhanu-makar-kumbh-meen-dainik-rashifal-update-2026-01-24-13-40-56.jpg)
Aaj ka Rashifal 25 Jan 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 25 जनवरी रविवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 25 जनवरी रविवार को माघ कृष्ण पक्ष उच्च के मंगल(Mangal) , सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित लोकेश व्यास से कि रविवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।
धनु राशि दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/24/aaj-ka-rashifal-2026-01-24-13-54-10.jpg)
धनु राशि वालों के लिए रविवार संडे का दिन अच्छा रहेगा। आपके बच्चों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप प्राइवेट जॉब में तो आपकी इनकम बढ़ सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलने लगेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको बिसनिस के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी व्यापारिक यात्राएं सफल होंगीं। 25 जनवरी को आपका दांपत्य जीवन सफल होगा। मन उत्साह में बीतेगा। यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपका पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा।
मकर राशि दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/24/aaj-ka-rashifal-makar-rashi-2026-01-24-13-57-28.jpg)
मकर राशि वालों के लिए संडे का दिन जरूरी काम निपटाने के लिए रहेगा। हो सकता है शाम को आप भी दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने का प्लान बनाएं। इससे मन खुश रहेगा। 25 जनवरी को आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी। आपके सारे अटके काम पूरे हो सकते हैं। आपकी कार्य क्षमता में विस्तार होगा। यदि आपकी खेल में रुचि है तो आपको स्टेट लेवल पर खेलने का अवसर भी मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन लाभकारी हो सकता है।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/24/aaj-ka-rashifal-kumbh-rashi-2026-01-24-13-58-22.jpg)
कुंभ राशि वालों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। उनकी सलाह आपको से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। इस राशि जो जातक शिक्षण कार्य में हैं उन्हें संडे का दिन बेहतर रहने वाला है। किसी भी काम में हाथ डालने पर आपको सफलता मिलेगी। 25 जनवरी को आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगें। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा।
मीन राशि दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/24/rashifal-gfx-3-2026-01-24-13-59-55.jpg)
मीन राशि वालों को रविवार को मौजमस्ती में दिन बीतेगा। आपके घर में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। यदि आप आर्ट्स के स्टूडेंट्स हैं तो आपको शिक्षक का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जिस विषय में समस्या आ रही है उसे हल कर पाएंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे मौके प्राप्त होंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कामकाज में सहकर्मियों का साथ भी मिलेगा। इससे आपका काम आसान होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us