/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/aaj-ka-rashifal-25-february-2026-dhanu-makar-kumbh-meen-dainik-rashifal-2026-02-24-16-01-16.jpg)
Aaj ka Rashifal 25 February 2026 Budhvar Wednusday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 25 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार 25 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि बुधवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन केराशिफल में क्या खास रहने वाला है।
दैनिक राशिफल 25 फरवरी धनु, मकर, कुंभ, मीन
धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए दिन अशांति लेकर आएगा। आपका अशांत हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार में आपका सामंजस्य बढ़ेगा। वाहन की मरम्मत पर खर्च बढ़ सकता है। इसलिए ध्यान से वाहन चलाएं। आपका जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है इसलिए वाणी पर संयम रखें। पेट संबंधी विकार आपको परेशान कर सकते हैं। आपको अपने आप को कंट्रोल करना है।
मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। परिवार के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपको मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। मित्रों से आर्थिक सहयोग से आपके काम सफल होंगे। आत्मविश्वास में कमी न आने दें।
कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आत्मविश्वास भरा रहेगा। व्यापार में आपको चुनौतियां झेलनी पड़ सकती है। हालांकि आपको मेहनत करने पर ही लाभ मिलेगा। व्यय आपके बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको विपरीत परिस्थितियां झेलनी पड़ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल
मीन राशि वालों का पढ़ाई में मन लगेगा। शिक्षा में सफलता के योग बन सकता है। वैवाहिक जीवन आपका सुखद रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संपत्ति से आपको लाभ हो सकता है। धैर्य में आपके कमी रह सकती है। आपको भावनाओं में बहकर कोई काम नहीं करना है।
यह भी पढ़ें : Holashtak 2026: इस साल होलाष्टक में कर पाएंगे शुभ काम: कुंभ के सूर्य, गुरु-शुक्र उदय, बज पाएंगी शहनाई
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us