Aaj ka Rashifal 23 February 2026: मेष विवाद से रहें दूर, वृष वाहन चलाते समय रखें सावधानी, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 23 February 2026 Monday Somvar Mesh Vrash Mtihun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 23 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

एडिट
new poster 1 - 2026-02-22T154338.485

Aaj ka Rashifal 23 February 2026 Monday Somvar Mesh Vrash Mtihun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 23 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 23 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि रविवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन के राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

मेष राशि दैनिक राशिफल

मेष राशिफल वाले आज विवाद से दूरी बनाए रखें। संतान या पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन खुश कर सकती है। आज आप पैसों के मामले में रिस्क लेने से बचें। बिजनेस शुरू करने या फिर आगे बढ़ाने का मन है तो आज का दिन ठीक है। करियर में इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को तरक्की के मौके मिल सकते हैं। आज परिवार के साथ आपकी यात्रा हो सकती है। आज आप व्रत रखें, इससे आपको  लाभ मिलेगा। आज का शुभ अंक 3 है।

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

वृष राशि वाले के रोजगार से जुड़े प्रयास रंग ला सकते हैं। आज आपको किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। वहीं आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि बिजनेस करने वालों को थोड़ा नुकसान या फिर दबाव महसूस हो सकता है। वाहन चलाते समय आज आप थोड़ी सावधानी रखें। घर में शादी से जुड़ी खरीदारी हो सकती है। उपाय के लिए आज आप पीले कपड़े में लौंग, इलायची और जायफल बांधकर मंदिर में रखें। आज आपका शुभ अंक 5 है।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल

मिथुन राशि वालों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ कामों में सफलता मिलेगी तो कुछ बातों से आपका मन परेशान हो सकता है। आज आप किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। साथ ही सोच-समझकर कर फैसले लें।  बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें। करियर में नौकरी छोड़ने का विचार मन में आ सकता है, जो आगे चलकर सही साबित हो सकता है। आज आपका कोई नया कमाई का जरिया बन सकता है। उपाय के लिए आज आप बेड के पास दो कपूर रखें। वहीं शुभ अंक 6 है।

कर्क राशि दैनिक राशिफल

कर्क राशि वालों को संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। आज घर के लिए आप कोई नई चीज खरीदी जा सकती है। लेन-देन और खरीद-फरोख्त से फायदा होगा। पैरों में चोट लगने की आशंका है, ध्यान रखें। आज आपकी  सेहत पर थोड़ा असर पड़ सकता है। उपाय के लिए  काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं। आज आपका शुभ अंक 3 है।

ये भी पढ़ें:  Aaj ka Rashifal 23 February 2026: धनु को कारोबार में होगा लाभ, मकर आग और बिजली से रखें सावधानी, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article