Aaj ka Rashifal 22 January 2026: सिंह वालों को काम में मिलेगी सफलता, कन्या वाले कमियों पर दें ध्यान, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal  22  January 2026  singh kanya tula vrashchik Dainik Rashifal update

Aaj ka Rashifal 22 Jan 2026  Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 22 जनवरीगुरूवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 22 जनवरी गुरूवार को माघ कृष्ण पक्ष उच्च के मंगल(Mangal) , सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित लोकेश व्यास से कि गुरूवार  के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।  

सिंह राशि दैनिक राशिफल 

गुरुवार को पैसों के लिहाज से दिन पक्ष में रहेगा। नए काम में सफलता मिल सकती है और व्यापार में मनचाहा लाभ होगा। किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान की किसी इच्छा को पूरा करने में खर्च जरूर होगा, लेकिन दिल को सुकून भी मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज का शुभ अंक 1 और शुभ रंग नारंगी है। उपाय के तौर पर सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि दैनिक राशिफल

गुरुवार को आपको अपनी कमियों पर ध्यान देने की जरूरत है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। मां की सेहत को लेकर सतर्क रहें। थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। किसी भी तरह के जोखिम से बचना होगा। नुकसान उठाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान कोई जरूरी या काम की जानकारी मिल सकती है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। शुभ अंक 4 और शुभ रंग हरा है। आज तुलसी के पौधे को जल देना लाभकारी रहेगा।

तुला राशि दैनिक राशिफल

तुला राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन खर्चे कुछ ज्यादा हो सकते हैं। जिस वजह से मन थोड़ा परेशान रहेगा। सेहत को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है। पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलने की संभावना है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन विवाद में पड़ने से बचना ही बेहतर रहेगा। शुभ अंक 7 और शुभ रंग गुलाबी है। उपाय के रूप में मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल

गुरुवार का दिन में प्यार और सहयोग की भावना बनी रहेगी, लेकिन अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। बिना मांगे सलाह देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। दान-पुण्य और सेवा कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पैसों से जुड़े मामलों में ध्यान देने से फायदा होगा। सरकारी योजनाओं में निवेश करने से आगे चलकर लाभ मिलने के योग हैं। शुभ अंक 9 और शुभ रंग मरून है। आज शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 22 January 2026: धनु वाले सेहत को लेकर रहें सतर्क, मकर के लिए मिलाजुला रहेगा असर, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article