Advertisment

Aaj ka Rashifal 22 January 2026: धनु वाले सेहत को लेकर रहें सतर्क, मकर के लिए मिलाजुला रहेगा असर, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal  22  January 2026 dhanu makar kumbh meen  Dainik Rashifal update

Aaj ka Rashifal 22 Jan 2026   Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 22 जनवरी  गुरूवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 22 जनवरी गुरूवार को माघ कृष्ण पक्ष उच्च के मंगल(Mangal) , सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित लोकेश व्यास से कि गुरूवार  के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।  

Advertisment

धनु राशि दैनिक राशिफल 

गुरुवार का दिन धनु के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है, सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कामकाज की जगह पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आगे चलकर कमाई बढ़ाने के मौके भी बन सकते हैं। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा से जुड़े नए रास्ते खुल सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने से मन खुश रहेगा। आज का शुभ अंक 3 है, शुभ रंग पीला है। उपाय के तौर पर गुरु मंत्र का जप करना लाभकारी रहेगा।

मकर राशि दैनिक राशिफल 

गुरुवार का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। समझदारी और सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको फायदा दिला सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नई योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। संपत्ति को लेकर कोई पुराना मामला तनाव बढ़ा सकता है, लेकिन पिता की सलाह आपके काम आएगी। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश करें। शुभ अंक 8 और शुभ रंग काला है। आज शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 

गुरुवार को आपके सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस से जुड़ा कोई जरूरी काम जल्दी निपटाना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। किसी भरोसेमंद सहयोगी से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। घर-परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना जरूरी होगा। संतान आपसे किसी बात की अनुमति मांग सकती है। शुभ अंक 4 और शुभ रंग आसमानी है। उपाय के रूप में मंदिर में नीले फूल अर्पित करें।

Advertisment

मीन राशि दैनिक राशिफल 

गुरुवार का दिन थोड़ी उलझनों वाला रह सकता है। काम का दबाव बढ़ सकता है और किसी वजह से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कोई भी काम माता-पिता का आशीर्वाद लेकर शुरू करें, सफलता जरूर मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को पद या सम्मान मिल सकता है, लेकिन विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। आज संयम और समझदारी से काम लेना जरूरी है। शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद है। उपाय के तौर पर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। 

Astrology daily horoscope Aaj ka rashifal dainik rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें