/bansal-news/media/media_files/2026/01/21/aaj-ka-rashifal-22-january-2026-guruvar-thursday-mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upday-astrology-hindi-news-2026-01-21-23-23-38.jpg)
Aaj ka Rashifal 22 Jan 2026 Thursday Guruvar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal: 22 जनवरी गुरूवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। कुछ जातकों के जीवन में लाभ के योग बनेंगे तो वहीं कुछ जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित लोकेश व्यास से कि गुरूवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए 22 जनवरी का दिन पुराने कर्जों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपके बेमतलब के खर्च ज्यादा बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। हालांकि शेयर मार्केट में आपको अच्छा फायदा होने से खुशी मिलेगी। नौकरी से जुड़े किसी काम की वजह से ज्यादा भागदौड़ रहेगी। आपके काम पर फोकस भी थोड़ा ही रहेगा, लेकिन फिर आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा न करें। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। शुभ रंग हरा है।
वृष राशि दैनिक राशिफल
22 जनवरी का दिन वृष राशि के जातकों के लिए जरूरी कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई अहम जानकारी मिलेगी। कोई सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से पेंडिंग था, तो वो पूरा हो सकता है। आपको मेहनत का परिणाम मिलेगा। घर की पुताई की योजना बना सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। शुभ रंग लाल है।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
आज 22 जनवरी का दिन आपके लिए कुछ नया करने का रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे और आप अपने पिता के साथ किसी बिजनेस डील पर बात कर सकते हैं। आपको अपने रहन-सहन में सुधार करने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वृद्धि होगी। यदि आपने किसी परीक्षा को दिया था, उसके परिणाम आ सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे। शुभ रंग सफेद है।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
22 जनवरी का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। अगर किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती हैआपकी मौज मस्ती की आदत के कारण आपकी टेंशन बढ़ेंगी। आपको किसी विरोधी की कोई बात बुरी लग सकती हैं और वे कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई साजिश रचने का प्रयास करेंगे। आपको किसी पारिवारिक मामले को घर से बाहर लेकर नहीं जाना है। शुभ रंग सफेद है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us