/bansal-news/media/media_files/2026/01/20/aaj-ka-rashifal-21-january-2026-dhanu-makar-kumbh-meen-dainik-rashifal-update-2026-01-20-14-24-30.jpg)
Aaj ka Rashifal 21 Jan 2026 Tuesday Mangalvar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 21 जनवरी बुधवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 21 जनवरी बुधवार को माघ कृष्ण पक्ष उच्च के मंगल(Mangal) , सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित लोकेश व्यास से कि बुधवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।
धनु राशि दैनिक राशिफल
धनु राशि (Dhanu) वालों के लिए बुधवार का दिन (Wednusa 21 January Horoscope) लाभकारी रहेगा। 21 जनवरी का दिन आपको आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप जो भी काम करें उसमें आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से हो सकता है आपको धन प्राप्ति हो। मन आपका प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है। वरना आपको हानि हो सकती है। बुधवार को आपको सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन आपका सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग मिलते दिख रहा है। जो आपको लाभ दिलाएगा।
लकी नंबर : 3
लकी कलर: पीला
ज्योतिषीय उपाय: उपाय केले के पेड़ की पूजा करने की सलाह दी जा रही है।
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए बुधवार का दिन (Makar Rashi Daily Horoscope) लाभकारी रहेगा। आपको पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपके प्रयास सफल होंगे। यदि आप कारोबारी हैं तो आपके जीवन में लाभ के और अवसर आएंगे। पुश्तैनी व्यापार आपको सफलता दिलाएगा। दांपत्य जीवन में आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको कोई अपेक्षित लाभ प्राप्त हो सकता है। लवर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी के फटे में टोंग न अड़ाएं ये ही आपके लिए सही होगा।
लकी नंबर: 8
लकी कलर: नीला
ज्योतिषीय उपाय: शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाने से लाभ होगा।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
कुंभ राशि (Kumbh Rashi Dainik Rashifal) वालों को बुधवार को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। कोई आपके काम बिगाड़ सकता है। परिश्रम के बाद ही कामों में सफलता मिलेगी। ग्रहों की चाल कह रही है। आप छोटी मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत के मामले में बुधवार को सतर्क रहना होगा। बाहरी खानपान से दूर रहें तो ही सही है। यदि लव लाइफ में हैं तो आकपो लवर की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप लोहे से जुड़ा व्यापार करते हैं तो दिन लाभ दिलाएगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है।
लकी नंबर: 8
लकी कलर: आसमानी
ज्योतिषीय उपाय: जरूरतमंद को काले तिल दान करने से लाभ होगा।
मीन राशि दैनिक राशिफल
मीन राशि (Meen Rashi Dainik Rashifal) के लोगों के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी गलत निर्णय से नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी भी काम को करने के पहले थोड़ा सोच विचार जरूर कर लें। आर्थिक मामलों में थोड़ा तंग रहें यानी बहुत सोच समझकर खर्च करें। हो सकता है दिन किसी संबंधी की मदद करने वाला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। यदि आप छात्र हैं तो पढ़ाई में मन लगा रहेगा। अनचाहे खर्च परेशान कर सकते हैं।
लकी नंबर: 7
लकी कलर: पीला
ज्योतिषीय उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करने से लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2026: राहु के कुप्रभाव से मुक्ति के लिए बसंत पर जरूर करें ये उपाय, आएगा करियर में उछाल!
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us