/bansal-news/media/media_files/2025/12/20/new-poster-1-48-2025-12-20-18-15-41.png)
Aaj Ka Rashifal 21 December 2025 Ravivar Sunday Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal: 21 दिसंबर 2025 रविवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 21 December 2025
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उलझा हुआ रहेगा। मन की स्थिति को लेकर परेशान हो सकते हैं। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर अब तक कोई बड़ा काम आपकी उम्मीद के मुताबिक पूरा नहीं हुआ है, तो अब हालात धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगे। युवा वर्ग को प्रेम संबंधों में भावनाओं में बहने से बचना चाहिए। शुक्र और मंगल प्रेम के लिए समय तो देंगे, लेकिन करियर को नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है। ऑफिस में गुस्से पर काबू रखना आज आपके हित में रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 और भाग्यशाली रंग लाल रहेगा।
उपाय के लिए भगवान शिव की उपासना करें और “ॐ नमः शिवाय” का 11 बार जप करें।
वृषभ राशि दैनिक राशिफल
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता की ओर बढ़ने वाला है, बस जरूरत है खुद को ज्यादा भागदौड़ से बचाने की। ध्यान और योग से आपको मानसिक शांति मिलेगी। किसी करीबी रिश्तेदार से मतभेद हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। शुक्र की कृपा से प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। नौकरी में किसी खास प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। सेहत को लेकर हल्की चिंता हो सकती है। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 और भाग्यशाली रंग सफेद रहेगा। उपाय के लिए तिल का दान करें और नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करें।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। करियर को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से अटका कोई सरकारी काम पूरा होने की संभावना है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। प्रेम जीवन सामान्य से अच्छा रहेगा, लेकिन युवाओं को भावनाओं में बहने से बचना चाहिए। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 रहेगा। भाग्यशाली रंग हरा रहेगा। उपाय के लिए ध्यान और प्राणायाम करें, साथ ही गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
कर्क राशि वालों का आज दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। जिससे मन हल्का रहेगा। नौकरी में मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें। रियल एस्टेट या शेयर बाजार में किया गया निवेश भविष्य में लाभ देगा। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है, ऐसे में आपसी विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 रहेगा और भाग्यशाली रंग सफेद रहेगा। उपाय के लिए शिव की उपासना करें और सोमवार को दूध का दान करें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें