Aaj ka Rashifal 20 February 2026: सिंह को विवाह में आ सकती हैं रुकावटें, कन्या को परेशानियों से ​मिलेगा छुटकारा, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal  20 February 2026  Singh Kanya Tula Vrashchik  Dainik Rashifal

Aaj ka Rashifal 20 February 2026 Friday Shukravar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope:  20 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 20 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शुक्रवार को  सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के दैनिक राशिफल  में क्या खास रहने वाला है। 

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 

सिंह राशि दैनिक राशिफल 

सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। शाादी में आ रही रुकावटें आपको परेशान कर सकती हैं। वैवाहिक जीवन में आपको समस्या झेलनी पड़ेगी। धन लाभ हो सकता है। प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध पहले से बेहतर रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर केसरिया रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करने से लाभ होगा। 

कन्या राशि दैनिक राशिफल 

कन्या राशि वालों को जीवन स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी होगा। शुक्रवार 20 फरवरी को आपको लंबे समय से चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। हो सकता है किसी सामूहिक कार्यक्रम में शामिल हो जाएं। जीवनसाथी का साथ न मिलने से मन उदास हो सकता है। 20 फरवरी को आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर हल्का हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको तुलसी के पौधे में प्रतिदिन दीपक जलाने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Holashtak 2026 Kab se Hain: होलाष्टक इस दिन से होंगे शुरू, गृह प्रवेश, मुंडन, विवाह कार्य भी आएंगे इस दौरान, जानें क्या हैं इनकी तिथियाँ

तुला राशि दैनिक राशिफल 

तुला राशि वालों को शुक्रवार का दिन आर्थिक दृष्टि से उछाल कराएगा। वैवाहिक जीवन में आपको समस्या आ सकती है। धन लाभ होने के योग बनते दिख रहे हैं। प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध बनाने के लिए सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका दिलाएंगे। आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर गुलाबी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको लक्ष्मी जी की पूजा करने की सलाह दी जा रही है। 

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 

वृश्चिक वालों को पुरानी समस्याएं फिर से चिंता में डाल सकती हैं। आपके जीवन में चिंताएं बढ सकती हैं। किसी को अगर पैसा उधार देने वाले हैं तो सावधान रहें वरना समस्या पैदा होगी। भविष्य की प्लानिंग करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अनुभवी लोगों से जुड़ने से लाभ होगा। शुक्रवार को आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर मैरून रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 20 February 2026: धनु वालों के बढ़ेंगे खर्चे, मकर को धन आगमन के योग, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article