Advertisment

Aaj ka Rashifal 20 February 2026: धनु वालों के बढ़ेंगे खर्चे, मकर को धन आगमन के योग, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 20 February 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal

Aaj ka Rashifal 20 February 2026 Friday Shukravar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope:  20 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 20 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शुक्रवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन के राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

Advertisment

धनु राशि दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए दिन क्रिएटिव कामों को करने की सलाह दे रहा है। यदि आप विवाहित हैं तो आपका वैवाहिक जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। परिवार में किसी समारोह के शामिल हो सकते हैं। खर्चा आपका बढ़ेगा। आपका लकी नंबर 4 ओर लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको केले के पेड़ की पूजा करने की सलाह दी जा रही है। 

मकर राशि दैनिक राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए दिन आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगा। हो सकता है किसी वजह से आपके वैवाहिक जीवन में समस्या आए। धन आगमन के योग बनते दिख रहे हैं। लाभ हो सकता है। प्रभावशाली व्यक्ति से आपके व्यवहार मजबूत होंगे। आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर गहरा नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शनि चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है। 

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 

कुंभ राशि वालों के ​लिए शुक्रवार का दिन किसी काम से मन भटका सकता है। दांपत्य जीवन में आपके मधुरता बढ़ेगी। आपको आर्थिक परेशानी हो सकती है। आपको मेहनत और धैर्य से काम लेना होगा। आपका लकी नंबर 11 और लकी कलर आसमानी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान मंदिर में दीपक जलाने की सलाह दी जा रही है। 

Advertisment

मीन राशि दैनिक राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार 20 फरवरी का दिन मानसिक शांति दिलाएगा। यदि मानसिक तनाव है तो अपनी बातें दूसरों से साझा करें। यदि शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले हैं तो थोड़ा रुक जाएं दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी की तरफ से आकर्षण महसूस करेंगे। शुक्रवार 20 फरवरी को आपका लकी नंबर 12 और लकी कलर सुनहरा पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको गाय को गुड़ और चना खिलाने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026 Kab se Hai: चैत्र नवरात्रि कब से है 18 या 19 मार्च, क्या है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें महाअष्टमी रामनवमीं तिथि

Astrology jyotish Aaj ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें