Advertisment

Aaj ka Rashifal 20 December 2025: धनु का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, मकर को सत्ता से मिलेगा लाभ, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: 20 दिसंबर 2025 शनिवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj ka Rashifal 20  Dec Mangalvar Dhanu Makar Kumbh Meen  Dainik Rashifal

Aaj Ka Rashifal 20 December 2025 Shanivar Saturday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 20 दिसंबर 2025 शनिवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल में धनु (Dhanu Rashi) , मकर (Makar Rashi) , कुंभ(Kumbh Rashi) , मीन (Meen Rashi) के लिए क्या खास रहेगा। पढ़ें टॉप न्यूज के ज्योतिष में आज का राशिफल। Aaj ka Rashifal 20 December 2025

Advertisment

धनु राशि दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए शनिवार का दिन उपहार या सम्मान दिलाएगा। 20 दिसंबर को आपको किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है। पहले की अपेक्षा आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होाग। सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। हालांकि धैर्य के साथ काम करने की सलाह आपको दी जा रही है। समय अनुकूल रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको केले के पेड़ पर जल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर पीला रहेगा। 

मकर राशि दैनिक राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन व्यावसायिक प्रयासों में सफलता दिलाएगा। शासन सत्ता से आपको लाभ मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में आपको प्रगति मिलेगी। पारिवारिक जीवन आपका सुखमय रहेगा। आपको नई कार्य की प्रेरणा कहीं से मिल सकती है। शनिवार के लिए आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 

कुंभ राशि वालों के लिए 20 दिसंबर का दिन आर्थिक पक्ष मजबूत करा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। नेत्र विकार के प्रति सचेत रहने की सलाह आपको दी जा रही है। रचनात्मक प्रयास आपके सफल होंगे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। पुराने फैसले आपको लाभ दे सकते हैं। आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर बैंगनी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको जरूरतमंद को काले तिल दान करने की सलाह दी जा रही है। 

Advertisment

मीन राशि दैनिक राशिफल 

मीन राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। संतान या शिक्षा से जुड़ी मानसिक परेशानी दूर हो सकती है। मादक वस्तुओं से दूर रहेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। आर्थिक और व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ हो सकता है। आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको विष्णु भगवान की पूजा करें और तुलसी को जल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

daily horoscope Aaj ka rashifal dainik rashifal Aaj ka Rashifal 20 December 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें