Aaj ka Rashifal 2 March 2026: सिंह को वरिष्ठ लोगों का मिलेगा सहयोग, तुला को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, कन्या-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 2 March 2026 Monday Somvar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope:  2 मार्च को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

new poster

Aaj ka Rashifal 2 March 2026 Monday Somvar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope:  2 मार्च को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 2 मार्च को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि सोमवार को क्या खास रहने वाला है।

सिंह राशि दैनिक राशिफल

सिंह राशि वालों को आज पुराने दिए हुए पैसे मिल सकते हैं। इसक साथ ही आज काम के सिलसिले में किसी दोस्त के घर आना-जाना हो सकता है। आज वरिष्ठ लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। साथ ही आज आपको राजनीतिक या सामाजिक संपर्कों से फायदा मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के करियर से जुड़ी अच्छी खबर सुनकर मन खुश रहेगा। दिनभर व्यस्तता रहेगी, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है। छात्र अपने डाउट्स टीचर से क्लियर करेंगे और ऑफिस में प्रेजेंटेशन जैसी जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपका  भाग्यशाली अंक 1, शुभ रंग सुनहरा रहेगा।  साथ ही  सूर्य को अर्घ्य देना शुभ रहेगा।

कन्या राशि दैनिक राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। लेकिन आज आपके कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी। ऑफिस के दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। साथ ही बेवजह शक करने की आदत आपके रिश्तों में थोड़ी परेशानी पैदा कर सकती है, इसलिए खुद में थोड़ा बदलाव लाना जरूरी है। विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट पूरे करने में बहन और टीचर का सहयोग मिलेगा। आपकी व्यावसायिक सफलता से माता-पिता गर्व महसूस करेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 और  शुभ रंग हल्का हरा है। तुलसी के पौधे में दीपक जलाना शुभ रहेगा।

तुला राशि दैनिक राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको तरक्की के मौके मिल सकते हैं। आसपास की सफाई और व्यवस्था पर ध्यान देंगे। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो आज वापस मिलने की संभावना है। घर या प्रॉपर्टी से जुड़ी खरीदारी में समय बीतेगा। बच्चों को आपके मार्गदर्शन से कोई खास सफलता मिल सकती है। कम मेहनत में अच्छे नतीजे मिलने से मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 और शुभ रंग गुलाबी है। आज लक्ष्मी जी की पूजा करना लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका काम समय पर पूरा होगा जिससे आपका दिन अच्छा बीतेगा। परिवार की व्यवस्था बनाए रखने में आपका योगदान सराहा जाएगा। घर और परिवार पर खर्च होगा। लेकिन इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी छवि दूसरों की नजर में बेहतर होगी। मेहमानों की आवाजाही से निजी कामों में थोड़ी देरी हो सकती है। किसी बुजुर्ग की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 और शुभ रंग मैरून है। आज उपाए के लिए हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 2 March 2026: धनु का परिवार में बढ़ेगा मेल-जोल, बेवजह की बहस से बचें मकर, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article