Advertisment

Aaj ka Rashifal 2 March 2026: धनु का परिवार में बढ़ेगा मेल-जोल, बेवजह की बहस से बचें मकर, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 2 March 2026 Monday Somvar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope:  2 मार्च को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

author-image
anjali pandey
new poster 1

Aaj ka Rashifal 2 March 2026 Monday Somvar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope:  2 मार्च को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 2 मार्च को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शनिवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।

Advertisment

धनु राशि दैनिक राशिफल

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जाने से रिश्तों में मिठास आएगी। सेहत से जुड़ी पुरानी समस्या में राहत मिलने से मन हल्का महसूस होगा। आज आपके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन फायदेमंद साबित होगा।   जिससे आपके लिए सफलता का कोई नया रास्ता खुल सकता है। साथ ही परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा। आज आप नकारात्मक सोच से दूर रहना जरूरी है। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 और शुभ रंग पीला है। आज के उपाए के लिए केले के पेड़ की पूजा शुभ रहेगी।

मकर राशि दैनिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। सकारात्मक सोच और संतुलित नजरिए से काम करने पर धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होगी। इसके साथ ही प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। आज बेवजह की बहस से बचें। ऐसे में आज जरूरत होने पर ही बोलें, इससे मन शांत रहेगा। महिलाएं आज अपने कामों में व्यस्त रहेंगी। वहीं भाग्यशाली अंक 4, शुभ रंग नीला है। आज शनि चालीसा का पाठ लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। खर्च अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार ही करें। अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन काम आसानी से पूरे होने से संतुष्टि मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और पहचान भी मिलेगी। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को अच्छे फायदे मिल सकते हैं। पुराने दोस्त से बातचीत मन खुश कर देगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 और शुभ रंग आसमानी है और हनुमान मंदिर में दीपक जलाना शुभ रहेगा। 

Advertisment

मीन राशि दैनिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन नई उमंग और ऊर्जा से भरा रहेगा। इसके साथ ही कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े कामों पर ध्यान देंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आज आपका लव लाइफ के लिए दिन खास है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आज भाग्यशाली अंक 3, शुभ रंग पीला है रहेगा। आज के उपाए के लिए आप  गाय को गुड़ व चना खिलाना खिलाएंगे तो शुभ रहेगा।

Aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 2 March
Advertisment
चैनल से जुड़ें