Advertisment

Aaj ka Rashifal 2 March 2026: मेष राशि वालों के अटके काम बनेंगे, वृष राशि वालों के मन को मिलेगी शांति, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 2 March 2026 Monday Somvar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 2 मार्च को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

author-image
Rahul Garhwal
aaj ka rashifal 2 march 2026 monday somvar mesh vrash mithun kark rashi dainik rashifal jyotish upay astrology hindi news

Aaj ka Rashifal 2 March 2026 Monday Somvar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 2 मार्च को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 2 मार्च को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि सोमवार को क्या खास रहने वाला है।

Advertisment

मेष राशि दैनिक राशिफल

मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी की तरक्की से खुशी का माहौल रहेगा और बच्चों को उपहार देने से घर में रौनक रहेगी। पिछले कुछ समय से अटके कामों में तेजी आएगी और घर-परिवार की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। सामाजिक और राजनीतिक दायरा बढ़ाने से आपको आगे फायदा मिल सकता है। बुजुर्गों के साथ थोड़ा समय बिताएं, उन्हें अच्छा लगेगा और आपको सुकून मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारी अच्छे से निभाने से मन में उत्साह रहेगा। भविष्य की योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। दोस्तों के साथ समय बिताकर आप खुशी महसूस करेंगे। भाग्यशाली अंक 9 है, शुभ रंग लाल है और हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

वृष राशि दैनिक राशिफल

वृष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सुकून देने वाला होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। घर के लिए कुछ नया सामान खरीदने का मन बना सकते हैं। कामकाज-व्यापार में गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन धैर्य रखना ही सही रहेगा। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियों में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। मन की शांति के लिए प्रकृति के करीब समय बिताना बेहतर रहेगा। बच्चों की किसी समस्या को सुलझाने में आपकी मदद उनके लिए फायदेमंद होगी। भाग्यशाली अंक 6, शुभ रंग सफेद है और गाय को हरा चारा खिलाने से लाभ होगा।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल

सोमवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए खुशियों भरा होगा। नई नौकरी मिलने के संकेत मिल सकते हैं। लंबे समय से चल रही उलझनें दूर हो सकती हैं। पैसों के मामले में सतर्क रहें और खर्च सोच-समझकर करें। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें, हालांकि आपकी सलाह से रिश्तों में सुधार आने की संभावना है। पड़ोसियों से तालमेल बनाए रखना फायदेमंद होगा। कोई दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, लेकिन फैसला सोच-समझकर लें। भाग्यशाली अंक 5, शुभ रंग हरा है और गणेश भगवान को दूर्वा अर्पित करना शुभ होगा।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें:सिंह को वरिष्ठ लोगों का मिलेगा सहयोग, तुला को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, कन्या-वृश्चिक दैनिक राशिफल

कर्क राशि दैनिक राशिफल

सोमवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए खास साबित हो सकता है। दिनचर्या व्यवस्थित रखने से काम समय पर पूरे होंगे और अध्यात्म या धर्म-कर्म की ओर झुकाव से मन सकारात्मक बना रहेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए खानपान और सेहत का ध्यान रखें। काम पर फोकस करना आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बिजनेस से जुड़े लोग किसी नई पार्टनरशिप की ओर बढ़ सकते हैं। रिश्तों में संतुलन बनाए रखने के लिए अपना व्यवहार में विनम्र रखें। किसी रहस्यमयी या मुश्किल विषय में आप ज्यादा रुचि ले सकते हैं। आपका भाग्यशाली अंक 2, शुभ रंग सफेद है और शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुभ होगा।

dainik rashifal Aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 2 March 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें