Advertisment

Aaj ka Rashifal 19 January 2026: सिंह को करियर में मिल सकते हैं नए अवसर, यात्रा से बचें कन्या, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

author-image
anjali pandey
new poster 1 (98)

Aaj ka Rashifal 19 Jan 2026 Monday Somvar Singh Kanya Tula Vrashchik Meen Dainik Rashifal: 19 जनवरी सोमवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष उच्च के मंगल(Mangal) , सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनाएगा। इसके साथ ही आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित लोकेश व्यास से कि सोमवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 

सिंह राशि दैनिक राशिफल 

सिंह राशि वालों का आज धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। इसके साथ ही घर का कोई सामान खराब होने की समस्या होने से भी बड़ा खर्चा सामने आएगा। ऐसे में बचत पर ध्यान दें। नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। परिवार में खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही पुराने तनाव खत्म होने की उम्मीद हैं। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। आप शाम को किसी को उधार देने से बचें। आज आपका शुभ अंक 4 है।

कन्या राशि दैनिक राशिफल 

कन्या राशि वालों का आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। इस समय किसी खास प्रयोजन को लेकर यात्रा ना करें, क्योंकि यह यात्रा निरर्थक और अनुपयोगी साबित होंगी। नौकरी और व्यापार दोनों में आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आपका परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ के भी योग हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आज आप यात्रा से बचें। आज का शुभ अंक 4 है।

तुला राशि दैनिक राशिफल 

तुला राशि वालों का व्यवसाय में  प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा, इसके साथ ही सहकर्मियों के साथ भी अच्छा सामंजस्य रहेगा। वहीं आज घर में धार्मिक माहौल रहेगा और मन उत्साहित रहेगा। आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही शाम के समय घर में तनाव संभव है। आग और पानी से आप सावधान रहें। सूर्य को जल अर्पित करना आपके लिए लाभ देगा। आज आपका शुभ अंक 3 है। 

Advertisment

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वाले पैसों का लेनदेन बहुत सावधानी से करें। खानपान से संबंधित व्यवसाय में साफ सफाई का ध्यान रखें।  ये भी पढ़ें: इसके साथ ही आज अनावश्यक खर्च और पारिवारिक विवाद से बचें। नकारात्मक सोच नुकसान पहुंचा सकती है।  पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। गुस्से पर थोड़ा काबू रखें। गाय को गुड़-गेहूं खिलाना शुभ रहेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है।

ये भी पढ़ें:  Aaj ka Rashifal 19 January 2026: धनु क्रोध में रखें नियंत्रण, मकर पड़ोसियों से विवाद से बचें, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka rashifal Aaj ka Rashifal 19 Jan 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें