Aaj ka Rashifal 19 January 2026: बेवजह की बहस से बचें मेष, वृष को कारोबार में लाभ के संकेत, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

new poster 1 (99)

Aaj ka Rashifal 19 Jan 2026 Monday Somvar  Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal: 19 जनवरी सोमवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष उच्च के मंगल(Mangal) , सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनाएगा। इसके साथ ही आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित लोकेश व्यास से कि सोमवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 

मेष राशि दैनिक राशिफल 

मेष राशि वाले आज का दिन पारिवारिक शांति बनाए रखें। इसके साथ ही बेवजह की बहस से बचें, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है। आपकी ही लापरवाही की वजह से आपकी स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी आ सकती है। मौसम के प्रतिकूल आहार और व्यवहार न रखें। संतान या किसी करीबी से मतभेद संभव है। किसी मित्र की मदद से नौकरी या फिर करियर से जुड़ा मौका मिल सकता है। आज का शुभ अंक 5 है।

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

वृष राशि वालों की आज दिन भर व्यस्तता बनी रहने वाली है। इसके साथ ही मेहनत के उचित परिणाम भी मिलेंगे। कारोबार में लाभ के संकेत हैं। किसी यात्रा का योग भी बन सकता है। हालांकि गुस्से और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है, इसलिए संयम जरूरी है। परिवार में छोटी बात को बड़ा मुद्दा बनाया जा सकता है। सूर्य की उपासना लाभ देगी। आज आपका शुभ अंक 5 है।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों के लिए धन और प्रतिष्ठा को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है। अचानक ही किसी पुराने मित्र के मिलने से आप प्रसन्न चित्त रहेंगे। दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। ऑफिस में आज आपका काम तेज रहेगा। आज आप शनि चालीसा का पाठ करें लाभकारी रहेगा। शुभ अंक 2 है।

ये भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 19 January 2026: धनु क्रोध में रखें नियंत्रण, मकर पड़ोसियों से विवाद से बचें, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

कर्क राशि दैनिक राशिफल 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। संतान की पढ़ाई से संबंधित कोई समस्या दूर होगी। वाहन खरीदने के लिए योजनाएं भी बन सकती हैं। मित्रों के सहयोग से कामकाज में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने दोस्तों से संपर्क बढ़ेगा। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। बड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें। आप आपका शुभ अंक 6 है।

ये भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 19 January 2026: सिंह को करियर में मिल सकते हैं नए अवसर, यात्रा से बचें कन्या, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल  

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article