Aaj ka Rashifal 19 February 2026: सिंह के जीवनसाथी को तरक्की के योग, कन्या को होगा बिजनेस में बड़ा लाभ, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 19 February 2026 Thursday Guruvar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope:  19 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

new poster 1 (74)

Aaj ka Rashifal 19 February 2026 Thursday Guruvar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope:  19 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि मंगलवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन के राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 

सिंह राशि दैनिक राशिफल 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। यदि किसी काम से बाहर जा रहे हैं तो बड़ों का आशीर्वाद जरूर लेकर घर से निकलें, ऐसा करने से आपको सफलता मिलने की संभावना है।आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का मौका मिल सकता है। कोरियर या फिर  डिलीवरी से जुड़े कारोबारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। 

कन्या राशि दैनिक राशिफल 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। बिजनेस में आज आपको बड़ा लाभ हो सकता है। वहीं आपके विरोधी खुद-ब-खुद पीछे हटेंगे। वहीं जो लोग लकड़ी का कारोबार करते हैं उन्हें कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। वहीं राइटर्स के लिए नई स्टोरी लिखने का अच्छा मौका है। इसे लोग पसंद करेंगे। परिवार में नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल रहेगा। आर्ट और पेंटिंग से जुड़े लोगों की मेहनत को पहचान मिल सकती है।

तुला राशि दैनिक राशिफल 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वहीं आज आपके माता-पिता की नाराजगी दूर हो सकती है। राजनीति या फिर सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन खास रहेगा। वहीं जिन लोगों का बिजनेस है उनकी आज कोई जरूरी मीटिंग हो सकती है। तो आज आपको पुराने कर्ज से राहत मिलेगी।  जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा। घूमने का प्लान बन सकता है और सिर दर्द जैसी परेशानी से राहत मिलेगी।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन पहले से बेहतर रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का हल आज मिल सकता है, जिससे आपका मन हल्का महसूस करेगा।वहीं परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। सेहत के लिए जरुरी है की आप अच्छी डाइट पर ध्यान दें। आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव से नए दोस्त बन सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको भी संतोष मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  Aaj ka Rashifal 19 February 2026: धनु के लिए बिजनेस के अच्छे योग, मकर को उधार दिया हुआ पैसा मिलेगा वापस, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article