/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/new-poster-1-73-2026-02-18-16-20-19.jpg)
Aaj ka Rashifal 19 February 2026 Thursday Guruvar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 19 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि मंगलवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
धनु राशि दैनिक राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मिला-जुला रह सकता है। आज आपका काम पूरा करने में ध्यान और मन लगा रहेगा। लेकिन किस्मत का पूरा साथ पूरी नहीं मिलने से आपको थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में किसी सब्जेक्ट पर चर्चा हो सकती है। बड़ी कंपनियों में काम करने वालों के लिए दिन खास रहेगा। जिससे जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। जो गृहिणियां ने बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए अच्छे योग बन रहे हैं।
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा है। वहीं बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नए मौके मिल सकते हैं और उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आपको व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा भी हो सकता है। आज आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। घर में किसी कार्यक्रम के कारण से शेड्यूल बदल सकता है। पहले से रुके काम पूरे होंगे और धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
कुंभ राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। परिवार के साथ बाहर घूमने या फिर मूवी देखने का प्लान बन सकता है। आज आपका दोस्तों की बर्थडे पार्टी में अच्छा समय बिताएंगे। साथ ही आपको कोई नई स्किल सीखने का भी मौका मिलेगा। आज आपका किसी बड़ी खरीदारी का भी मन बन सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में एक्सपर्ट की सलाह लेना सही रहेगा।
मीन राशि राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा।आपके अच्छे विचार समाज में पहचान दिला सकते हैं। घर में सजावट या फिर फ्लावर डेकोरेशन का काम हो सकता है। ठेकेदारी से जुड़े लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। मौसम बदलने से आपको थोड़ी बेचैनी हो सकती है। पानी ज्यादा पीना फायदेमंद रहेगा। रोजमर्रा की दिनचर्या में बदलाव और काम करने के नए तरीके से बिजनेस में लाभ मिल सकता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us