/bansal-news/media/media_files/2026/02/18/aaj-ka-rashifal-19-february-2026-guruvar-thursday-mesh-vrash-mtihun-kark-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-2026-02-18-22-59-05.jpeg)
Aaj ka Rashifal 19 February 2026 Thursday Guruvar Mesh Vrash Mtihun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 19 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनाएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि मंगलवार को मेष, वृष, मिथुन, कर्क के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
मेष राशि दैनिक राशिफल
19 फरवरी का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। स्टूडेंट्स को राहत मिलेगी और अपना नया शेड्यूल बनाने पर विचार कर सकते हैं। मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें और पैसों के मामलों में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करना बेहतर होगा। उधार देने से पहले सोच-विचार करना चाहिए। जीवन साथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्लान बन सकता है। अगर किसी समस्या से परेशान हैं तो उसका समाधान जल्द मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपका सहारा बनेगा।
वृषभ राशि दैनिक राशिफल
आपके पक्ष में 19 फरवरी का दिन रहेगा और योजनाओं के अनुसार काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है और जीवन साथी से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से फायदा होने की संभावना है। परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और संतान पक्ष से सुख मिलने की संभावना है। कोई गोपनीय बात सामने आ सकती है और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
19 फरवरी का दिन आपके लिए मिला-जुला रह सकता है, लेकिन एकाग्र होकर किया गया काम फायदा दिलाएगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है और पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को नजरअंदाज न करें। सेहत सामान्य रहेगी और ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग मिलने की उम्मीद है। रियल एस्टेट से जुड़े लोग नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें:धनु के लिए बिजनेस के अच्छे योग, मकर को उधार दिया हुआ पैसा मिलेगा वापस, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल
कर्क राशि दैनिक राशिफल
आपको लिए 19 फरवरी का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और जीवन साथी से खुलकर बातचीत करने से रिश्ता मजबूत होगा। दोस्तों के साथ घर पर मूवी देखने या टाइम बताने जैसी प्लानिंग कर सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके काम आएगा। नए विचार मन में आएंगे और माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us