/bansal-news/media/media_files/2026/02/16/aaj-ka-rashifal-18-february-2026-singh-kanya-tula-vrashchik-dainik-rashifal-2026-02-16-16-54-15.jpg)
Aaj ka Rashifal 17 February 2026 Mangalvar Tuesday Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope: 17 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 17 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के अमावस्या पर मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि मंगलवार को के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल
सिंह राशि दैनिक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए दिन प्रसन्नता देने वाला रहेगा। यदि आप निर्माण कार्य करवा रहे हैं तो इसमें वृद्धि होगी। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। धर्म से जुड़े कार्य में शामिल होंगे। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। निराशा एवं असन्तोष से तनाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको चुनौतियों मिल सकती है। मित्रों का सहयोग से काम पूरे होंगे।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपके अटके कामों में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रगृति के मार्ग प्रशस्त होगा। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आपको अति उत्साहित होने से बचना होगा। संगीत और कला में आपकी रुचि बढ़ेगी। नौकरी में बदलाव के योग बनते दिख रहे हैं। स्थान परिवर्तन के योग बनते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। निवेश को लेकर सतर्क रहें। भाईयों से मनमुटाव हो सकता है।
तुला राशि दैनिक राशिफल
तुला राशि वालों को मंगलवार को क्रोध की अधिकता हो सकती है। इसलिए गुस्से पर नियत्रण रखें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्र का सहयोग व्यवसाय परिवर्तन में आपके लिए बड़ा बदलाव आ सकता है। हालांकि आपके जीवन में मेहनत की अधिकता रहेगी। संयमित रहेंगे तो फायदा होगा। भौतिक चीज़ों का आनंद आप अमावस्या तिथि पर ले पाएंगे। काम के प्रति सतर्क रहें। अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों को दिन मिलाजुला असर डालेगा। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। दोस्तों की मदद आपको नए व्यावसायिक अवसर दिला सकती है। 17 फरवरी को आपकी आय में वृद्धि होगी। हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। आशा और निराशा भरा दिन रहेगा। भाई-बहन का साथ आपको मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा निवेश कर सकते हैं। साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us