Aaj ka Rashifal 17 February 2026: धनु के लिए शांति देने वाला होगा मंगलवार, मकर का भाइयों से हो सकता है मतभेद, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal  17 February 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal

Aaj ka Rashifal 17 February 2026 Mangalvar Tuesday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope:  17 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 17 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के अमावस्या पर  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि मंगलवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन के राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

धनु राशि दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन शांति देने वाला रहेगा। आपको संतुष्ट की प्राप्ति होगी। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो उनके साथ मौज मस्ती में दिन बीतेगा। परिवार में सामंजस्य बनाकर चलना हेागा।

यदि आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी काम में आपकी लागत बढ़ सकती है। 16 फरवरी को आत्मविश्वास से भरे होंगै। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती है। खान-पान को लेकर सतर्क रहना होगा। आपको उदर विकार परेशान कर सकते हैं। पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। बच्चों का ध्यान रखें। 

मकर राशि दैनिक राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए कला संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धार्मिक कार्य में आपकी व्यस्तता रहेगी। परिवार के साथ किसी मंदिरन के दर्शन कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकत है। भाइयों से वैचारिक मतभेद  हो सकता है। छोटे बच्चों से आपको सुख मिलेगा। मानसिक शांति रहेगी। इससे आपका आत्मविश्वास गिर सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 

कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सकारात्मक सोच में शामिल होने के लिए कह रहा है। हालांकि​ आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। रहन-सहन में व्यस्तता रहेगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो स्कूल के काम पर फोकस करने की सलाह दी जा रही है। शांत रहकर काम करेंगे तो अच्छा होगा। निष्पक्ष रहकर काम करें आपके लिए अच्छा होगा। दोस्त की मदद से आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। पैसा कमाने के लिहाज से दिन अच्छा है। दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्तता भरी रह सकती है। 

मीन राशि दैनिक राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन आश्वस्त कराने वााला रहेगा। मन चिंतित महसूस कर सकता है। परिवार में चल रही समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। ख्याल रखना होगा। व्यय से परेशान हो सकते हैं इसलिए खर्च पर लगाम करें। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। लंबे समय से बिछड़े दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। खाने पीने के शौकीन हैं तो आप भोजन का आनंद लेंगें। नौकरी को लेकर तनाव रह सकता है। इसलिए सतर्क रहें। 

यह भी पढ़ें : Holashtak 2026 Kab se Hain: होलाष्टक इस दिन से होंगे शुरू, गृह प्रवेश, मुंडन, विवाह कार्य भी आएंगे इस दौरान, जानें क्या हैं इनकी तिथियाँ

Aaj ka Rashifal 17 February 2026: सिंह वाले गुस्से पर काबू रखें, कन्या की बढ़ेगी आया, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article