/bansal-news/media/media_files/2026/01/14/new-poster-1-2026-01-14-20-18-59.png)
Makar Sankranti Rashifal 15 Jan 2026 Guruvar Thursday Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal: 15 जनवरी गुरुवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इससे पहले 15 जनवरी को उच्च के मंगल, सूर्य का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य से कि मकर संक्रांति के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। लंबे समय बाद किसी परिजन से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। इसके साथ ही घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है। हालांकि ससुराल पक्ष से जुड़ा कोई लेन-देन नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। बैंकिंग या निवेश से जुड़े लोगों को किसी भी स्कीम में पैसा लगाने से पहले पूरा विश्लेषण करना चाहिए। पारिवारिक मामलों में लापरवाही न करें। इसके साथ ही किसी भी तरह के भ्रम से बचें। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 और शुभ रंग लाल रहेगा। हनुमान जी को गुड़ व चना अर्पित करना लाभकारी होगा।
वृषभ राशि दैनिक राशिफल
वृषभ राशि वाले आज संपत्ति से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरते। आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा, लेकिन विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। आप किसी को भी नीचा न दिखाएं, ऐसा करना आपके लिए ही नुकसानदायक साबित हो सकता है। धन निवेश में जल्दबाजी से बचें, खासकर प्रॉपर्टी से जुड़ी डील में नुकसान होने की आशंका है। अनुभव से सीख लेकर आगे बढ़ना ही आपके लिए सही रणनीति रहेगी। आज का आपका भाग्यशाली अंक 6 और शुभ रंग सफेद है। माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वालों को मेहनत और अनुशासन के साथ अपने काम पर ध्यान देना होगा। आज आपका दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा, लेकिन लक्ष्य से भटकना नुकसानदेह हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। वाहन खराबी के कारण अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है। सरकारी या फिर कानूनी मामलों में किसी विशेषज्ञ की सलाह लेना समझदारी भरा फैसला होगा। आज का आपका भाग्यशाली अंक 5 और शुभ रंग हरा है , उपाए के लिए आज तुलसी को जल अर्पित करना लाभ देगा।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
कर्क राशि वालों को आपकी आय में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन जरुरी है की गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। कानूनी मामलों में उलझने से बचें, क्योंकि इससे परेशानी बढ़ सकती है। आपके अभी उधार चुकाने का दबाव बना रहेगा। पिता से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसमें आपकी लापरवाही भारी पड़ सकती है। धैर्य और समझदारी से काम लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 और शुभ रंग सफेद रहेगा। शिवलिंग पर दूध अर्पित करना शुभ माना जाएगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us